Breaking News

  • हमीरपुर : रेस्टोरेंट में मैनेजर, शैफ और रिसेप्शनिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, भोरंज में 9 सितंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित

रामपुर-नोगली मार्ग पर सतलुज में गिरी कार, एक परिवार के 4 लोग लापता

ewn24news choice of himachal 13 Jul,2023 4:11 am

    रामपुर बुशहर। शिमला जिला में रामपुर-नोगली सड़क मार्ग एनएच 5 पर एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में जा गिरी। इस घटना में एक ही परिवार के 4 लोगों के लापता होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार बीती रात रामपुर-नोगली सड़क मार्ग में एक आल्टो गाड़ी (एचपी 06बी-0469) दुर्घटनाग्रस्त होकर सतलुज नदी में गिर गई। अभी भी सतलुज में गिरी गाड़ी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

    पुलिस को छानबीन से जानकारी मिली कि गाड़ी में करीब 4 लोग बैठे थे जोकि लापता हैं। सतलुज नदी में पानी की मात्रा बहुत अधिक होने के कारण गाड़ी का कोई सुराग नहीं मिल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लापता लोगों में राजीव (30) पुत्र लायक राम, मेहर सिंह (32) पुत्र ईश्वर दास, शीतला देवी (28) पत्नी मेहर सिंह और सुंदला देवी पत्नी लायक राम (56) गांव लाहड़ू डाकघर खडाहन, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला के रहने वाले हैं। सभी लापता एक ही परिवार के सदस्य हैं।

    जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्य बीमार व्यक्ति को रामपुर के खनेरी अस्पताल ले जा रहे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ। लंबे समय से क्षेत्र में भारी वर्षा होने के कारण सतलुज नदी के तेज बहाव से सड़क मार्ग का डंगा नदी में गिर गया है। इस कारण सड़क मार्ग तंग हो गया है।

    बताया जा रहा है कि गाड़ी चालक को खराब सड़क मार्ग के बारे में जानकारी नहीं मिली, ऐसे में गाड़ी अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में गिर गई। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए थे लेकिन गाड़ी के बारे में पुलिस को अभी भी कोई जानकारी नहीं मिली है।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि भूस्खलन के बाद भी प्रशासन ने सड़क मार्ग पर कोई साइन बोर्ड नहीं लगाया था, जिस कारण उक्त हादसा पेश आया हे। डीएसपी रामपुर शिवानी मेहला ने बताया कि गाड़ी की तलाश जा रही है। उन्होंने बताया कि सतलुज नदी का जलस्तर काफी अधिक होने के कारण अभी तक गाड़ी के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather