Breaking News

  • हिमाचल के स्कूलों में अब डिजिटल कुंडली होगी अनिवार्य : 31 अगस्त तक PEN और APAAR ID बनाना जरूरी
  • विदेश में नौकरी का सपना करें साकार : 22 अप्रैल से शुरू होने जा रहे इंटरव्यू-जानें डिटेल
  • मंडी में फिर आ गए सिक्योरिटी गार्ड के इंटरव्यू, 20 से 23 अप्रैल तक इंटरव्यू
  • हमीरपुर : फील्ड ऑफिसर के भरे जा रहे 22 पद, भोरंज में साक्षात्कार
  • हिमाचल में पुलिस कांस्टेबल के एक हजार, सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर होगी भर्ती
  • SBI का लोन मैनेजर चिट्टा तस्करी मामले में गिरफ्तार, सिरमौर की राजगढ़ तहसील का निवासी
  • अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का चाबुक-दो दिन में 8 वाहन इम्पाउंड
  • इंदौरा : ब्यास में डूबे किशोर की देह बरामद, प्रशासन ने परिजनों को दी 25 हजार की फौरी राहत
  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं कई महत्वपूर्ण फैसले
  • ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के 100 पदों पर निकली भर्ती, हमीरपुर में होंगे इंटरव्यू

हिमाचल : अभी क्रमिक अनशन समाप्त नहीं करेंगे JOA IT पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थी

ewn24news choice of himachal 09 Mar,2024 9:14 pm

    कैबिनेट की अगली बैठक तक जारी रहेगा आंदोलन

    शिमला। हिमाचल में भर्तियों के लंबित रिजल्ट को लेकर बनाई कैबिनेट सब कमेटी ने जेओए आईटी (JOA IT) पोस्ट कोड 817 का रिजल्ट निकालने का फैसला लिया है।

    सब कमेटी अपनी सिफारिश को अब कैबिनेट की बैठक में रखेगी और कैबिनेट की बैठक में इसको लेकर फैसला लिया जाएगा।  कैबिनेट सब कमेटी के निर्णय का शिमला के चौड़ा मैदान पर धरने पर बैठे विभिन्न पोस्ट कोड अभ्यर्थियों ने स्वागत किया है।
    हिमाचल : अभी क्रमिक अनशन समाप्त नहीं करेंगे JOA IT पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थी

    लंबित भर्ती के परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर करीब 30 दिन से क्रमिक अनशन पर डटे जेओए (आईटी)  (JOA IT) पोस्ट कोड 817, पोस्ट कोड 939 और  ड्राइंग मास्टर पोस्ट कोड 980 के अभ्यर्थियों को कैबिनेट सब कमेटी की पहली बैठक के बाद सामने आए सकारात्मक प्रयासों से जल्द परिणाम के घोषित होने की उम्मीद जगी है, लेकिन अभ्यर्थी अभी क्रमिक अनशन समाप्त नहीं करेंगे।

    क्रमिक अनशन को कैबिनेट की अगली बैठक तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा और आदर्श चुनाव आचार संहिता के लागू होने से पहले फैसला लिया जाए।
    UPSC : नर्सिंग ऑफिसर के 1930 पदों पर भर्ती शुरू, हिमाचल में यहां होंगे परीक्षा केंद्र

    जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 (JOA IT) के अभ्यर्थी सौरभ शर्मा ने कहा कि कैबिनेट सब कमेटी के फैसले से उम्मीद की लो जली है। सभी अभ्यर्थी सरकार का धन्यवाद करते हैं।

    सरकार से उम्मीद करते हैं कि आदर्श आचार संहिता से पहले कैबिनेट की बैठक हो और सभी अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला लिया जाए। उन्होंने कहा कि अभी क्रमिक अनशन जारी रहेगा। कैबिनेट की बैठक में फैसला आने के बाद वे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद करेंगे।
    हिमाचल में इस दिन से बिगड़ सकता है मौसम, चार दिन येलो अलर्ट जारी

     

    उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल पोस्ट कोड 817 का ही नहीं है। यह आंदोलन विभिन्न पोस्ट कोड के लिए है। पोस्ट कोड 817 के लिए जैसे रास्ता निकला है, वैसे ही वे उम्मीद करते हैं, अन्य पोस्ट कोड के लिए भी जल्द फैसला होगा।

    लवनीश वर्मा ने कहा कि वह सरकार का इस फैसले के लिए धन्यवाद करते हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि सरकार जल्द अगली कैबिनेट में निर्णय लेगी।

    वहीं, पोस्ट कोड 939 के अभ्यर्थी संदीप कुमार ने कहा कि जैसे सरकार ने पोस्ट कोड 817 के लिए फैसला लिया है, उसी तरह हमारे लिए भी जल्द निर्णय लिया जाए। उन्हें भी दो वर्ष हो गए हैं। 24 अप्रैल 2022 को परीक्षा दी थी, उसके बाद डॉक्यूमेंटेशन भी पूरी हो गई है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather