Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

डिप्लोमा होल्डर्स के लिए सुनहरा मौका, ITI ऊना में कैंपस इंटरव्यू 14 को

ewn24news choice of himachal 08 Mar,2023 10:40 pm

    सुबह 9 बजे से  शुरू होगी साक्षात्कार प्रक्रिया

     

    ऊना। बेरोजगार आईटीआई डिप्लोमा होल्डर युवाओं के लिए निजी कंपनी में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। जिला ऊना में  ITI परिसर में 14 मार्च को गुड़गांव एकता एंटरप्राइसेस द्वारा लिवगार्ड बैटरीज प्राइवेट लिमिटेड मुबारकपुर और सोलन यूनिट के लिए कैंपस इंटरव्यू लिए जाएंगे। इसमें ITI डिप्लोमा होल्डर्स के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर है।
    मंत्रियों के साथ राजभवन पहुंचे सीएम सुक्खू, राज्यपाल के साथ मनाई होली

    ऊना की गवर्नमेंट ITI के प्रिंसिपल रविंद्र सिंह ने बताया कि सुबह 9 बजे से इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू होगी। जिसमें इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक, टर्नर, मोटर मैकेनिक और फिटर ट्रेड के कैंडिडेट भाग ले सकते हैं। कैंपस इंटरव्यू में कंपनी द्वारा सबसे पहले रिटन टेस्ट लिया जाएगा। जिसके बाद पास कैंडिडेट्स का पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा।

    पर्सनल इंटरव्यू में सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को कंपनी द्वारा पहले साल 13689 रुपए मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं देय होंगी। इच्छुक कैंडिडेट मैट्रिक, प्लस टू, ITI सर्टिफिकेट, हिमाचली बोनाफाइड की सत्यापित 2-2 फोटो कॉपी और 2 पासपोर्ट साइज कलर फोटो सहित कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।

    ऊना रोजगार कार्यालय में 10 मार्च को इन पदों पर होंगे साक्षात्कार..

    वहीं, ऊना जिले के बाथू स्थित ईकोलॉजिक बिल्डिंग सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के 9 पद भरे जाएंगे। इसके लिए कंपनी 10 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में इंटरव्यू लेगी। जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इलेक्ट्रिशियन का 1 पद, ऑपरेटर (ब्लॉक मेकिंग मशीन) का 1, अकुशल कामगार के 4, सिविल इंजीनियर का 1, सिक्योरिटी गार्ड 1 और फोर्कलिफ्ट ड्राइवर का एक पद भरा जाना है।

    इन पदों के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होगी। इलेक्ट्रिशियन पद के लिए शैक्षणिक योग्यता इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में ITI पास, ऑपरेटर (ब्लॉक मेकिंग मशीन) के लिए मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा और समकक्ष उद्योग में अनुभव होना अनिवार्य है।
    होली के रंग में रंगी पहाड़ों की रानी : रिज पर पर्यटकों ने खूब उड़ाया गुलाल

    सिक्योरिटी गार्ड के लिए पूर्व सैनिक होना जरूरी

    जबकि अकुशल कामगार के लिए 8वीं और 10वीं पास, सिविल इंजीनियर के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, सिक्योरिटी गार्ड के लिए पूर्व सैनिक (मैट्रिक पास) होना जरूरी है। इसके अलावा फोर्कलिफ्ट ड्राइवर पद के लिए प्लस टू के साथ-साथ LMV लाइसेंस और एक साल का अनुभव होना अनिवार्य है।

    अनीता गौतम ने कहा कि इंटरव्यू के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। इच्छुक कैंडिडेट अधिक जानकारी के लिए मोबाइल 98152-01985 पर संपर्क कर सकते हैं।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather