Breaking News

  • डिजिटल पुलिसिंग में नूरपुर पुलिस का दबदबा : ICJS सर्च में हिमाचल में नंबर-वन
  • ओम साईं यूथ करियर डिफेंस अकादमी : 6 युवाओं का अग्निवीर GD में चयन, 4 ने विभिन्न रेजिमेंट्स में गाड़े झंडे
  • कांगड़ा में चुनावी बवाल : झिकली इच्छी पंचायत में प्रधानी के चुनाव नतीजे के बाद भारी हंगामा
  • HPRCA ने घोषित किया JOA (लाइब्रेरी) परीक्षा का परिणाम, इस दिन होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • हिमाचल : जाहलमा पुल डैमेज, पांगी और लाहौल घाटी की 14 पंचायतों का केलांग-मनाली से संपर्क टूटा
  • बंगोली पंचायत में शुभम चौधरी 28 साल की उम्र में चुने प्रधान, जिंदर उपप्रधान
  • ज्वालामुखी : सिहोरपांई पंचायत चुनाव में कांता देवी प्रधान और अनूप चौहान बने उप-प्रधान
  • बिलासपुर : गरामोड़ा फोरलेन पर कार से 3 किलो से अधिक चरस बरामद, मंडी के 5 तस्कर गिरफ्तार
  • कुल्लू : चुनावी ड्यूटी से गायब रहना पड़ा महंगा, पोलिंग ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी
  • बिलासपुर : ससुराल में दामाद पर ससुर और साले ने बरसाए डंडे, थप्पड़-मुक्कों से पीटकर किया लहूलुहान

पीएम किसान सम्मान निधि योजना, कांगड़ा जिला में लगेंगे विशेष कैंप

ewn24news choice of himachal 10 May,2023 1:00 am

    तहसील और उप तहसील में स्तर पर लगाए जाएंगे

    धर्मशाला। कांगड़ा जिले की प्रत्येक तहसील और उप तहसील में 15 तथा 16 मई को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सहायता कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंप में लाभार्थी किसानों की पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।

    डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार लाभार्थियों को किस्त जारी करने के लिए प्रत्येक लाभार्थी की ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग तथा बैंक खाते से आधार सीडिंग का होना आवश्यक है।
    कांगड़ा : दो बाइक की टक्कर में भाई ने तोड़ा दम, बहन घायल

    केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत 14वीं किस्त उन्हीं किसानों को जारी होगी, जिनके उक्त तीनों कार्य पूर्ण होंगे। इसके अतिरिक्त नए स्व पंजीकरण के कई मामले अनुमोदन के लिए लंबित हैं। इसलिए लाभार्थी किसानों की सुविधा के लिए जिले में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं।

    इसके अतिरिक्त सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि वे पीएम किसान सम्मान निधि योजना में लंबित किसानों की सूची समस्त खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से पंचायत स्तर पर प्रकाशित करवाएं और जिन लाभार्थी किसानों ने योजना से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी नहीं की हैं, उन्हें तहसील व उप तहसील स्तर पर इसे पूरा करने को कहें। ऐसा न करने वाले किसान भविष्य में जारी होने वाली 14वीं किस्त से वंचित रह जाएंगे।
    हिमाचल JBT भर्ती में बीएड मान्य, संघ बोला-बंद क्यों नहीं कर देते ट्रेनिंग

    उन्होंने कहा कि कैंप में ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग तथा बैंक खाते से आधार सीडिंग के लंबित मामले व नए पंजीकृत किसानों के मामले, जिनका पोर्टल पर लैंड रिकॉर्ड अधूरा है, ऐसे सभी लाभार्थियों को योजना के लाभ के लिए समस्त औपचारिकताएं मौके पर पूर्ण की जाएंगी।

    डीसी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के समस्त लाभार्थियों से आग्रह किया कि वे योजना से जुड़ी समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करने के लिए 15 और 16 मई को संबंधित तहसील, उप तहसील में लगे कैंप में अवश्य पधारें।
    Breaking : CUET PG के लिए फिर खुली रजिस्ट्रेशन विंडो, करें आवेदन


    हिमाचल में अलग ही रंग दिखा रहा मौसम, मई में भी गर्म कपड़ों से नहीं छूट रहा पीछा


    चिंतपूर्णी से दिल्ली दौड़ी नई HRTC वोल्वो, यह होगी टाइमिंग और किराया-जानें 


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather