Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

Breaking: हिमाचल में 16 IAS और 16 HAS बदले, कौन कहां भेजा- पढ़ें खबर

ewn24news choice of himachal 24 Apr,2023 9:12 pm

    शिमला। हिमाचल की सुक्खू सरकार ने 16 आईएएस और 16 एचएएस अधिकारियों को बदला है। आईएएस में सुदेश कुमार मोक्टा एमडी हॉर्टिकल्चर प्रोड्यूस मार्केटिंग और प्रोसेसिंग कॉरपोरेशन शिमला व प्रोजेक्ट डायरेक्टर एचपी हॉर्टिकल्चर डिवेलपमेंट सोसाइटी का कार्यभार देखते रहेंगे।

    नगर निगम शिमला चुनाव : कांग्रेस पार्टी कल जारी करेगी घोषणापत्र

    ललित जैन अब चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर बीबीएन बद्दी सोलन होंगे। गोपाल चंद को निदेशक शहरी विकास लगाया गया है। वह चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कम एमडी शिमला स्मार्ट सिटी का कार्यभार भी संभालेंगे।

    चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर बीबीएन डॉ. रीचा वर्मा निदेशक लैंड रिकॉर्ड हिमाचल लगाई हैं। राजेश्वर गोयल को एमडी सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन का भी अतिरिक्त जिम्मा भी सौंपा है।

    दुनी चंद राणा अब निदेशक कम एक्स ऑफिसियो स्पेशल सेक्रेटरी राजस्व आपदा प्रबंधन लगाया है। वह निदेशक पर्यावरण, साइंस और टेक्नोलॉजी और सदस्य सचिव स्टेट काउंसिल फोर साइंस टेक्नोलॉजी और पर्यावरण का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे।
    Breaking देहरा : हरिपुर में ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर, युवक घायल

    डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम को निदेशक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के पद पर तैनाती दी है। शुभकरण सिंह चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर हिमऊर्जा का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे।

    डीसी लाहौल स्पीति सुमित खिमटा को डीसी सिरमौर लगाया है। डॉ अमित कुमार निदेशक पर्सनल एंड फाइनेंस बिजली बोर्ड का अतिरिक्त जिम्मा संभालेंगे। राहुल कुमार को डीसी लाहौल स्पीति लगाया है। जफर इकबाल को कमिश्नर एससी सोलन के पद पर तैनाती दी है।

    एडीसी काजा अभिषेक वर्मा अब एमडी जनरल इंडस्ट्री कॉरपोरेशन होंगे। आरसी पांगी अजय कुमार यादव को एडीसी सोलन लगाया है। एसडीएम मंडी रितिका अब आरसी पांगी होंगी। एसडीएम सरकाघाट मंडी राहुल जैन को एडीसी काजा लगाया है।
    हमीरपुर : लगने वाला है रोजगार मेला, आईटीआई पास युवाओं को मिलेगी नौकरी

    एचएएस में एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा को एसडीएम देहरा लगाया है। सुरजीत सिंह संयुक्त सचिव पीडब्ल्यूडी का अतिरिक्त जिम्मा संभालेंगे। एसडीएम चौपाल शिमला चेत सिंह अब एडिशनल डायेरक्टर मेडिकल रिसर्च होंगे।

    एसडीएम सुंदरनगर धर्मेश कुमार को एसडीएम धर्मशाला लगाया है। एसडीएम बड़सर हमीरपुर शशि पाल शर्मा अब एडिशनल कमिश्नर एमसी मंडी होंगे। एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल को एसडीएम भटियात चंबा लगाया है। एसडीएम राजगढ़ सिरमौर यादविंदर पाल अब एसडीएम अर्की सोलन होंगे।

    एसडीएम बालीचौकी मंडी स्वाति डोगरा एसडीएम सरकाघाट होंगी। एसी टू डीसी लाहौल स्पीति रोहित शर्मा को एसडीएम बड़सर सोलन लगाया है। एसडीएम देहरा संकल्प गौतम को एसी टू डीसी लाहौल स्पीति के पद पर तैनाती दी है।
    ज्वालाजी से वृंदावन बस सेवा : ये है पूरा रूट और समय, पढ़ें खबर

    एसडीएम संगडाह सिरमौर के पद पर अंडर ट्रांसफर चल रहे राज कुमार को एसडीएम राजगढ़ सिरमौर लगाया है। एसडीएम अर्की केशव राम अब एसडीएम उदयपुर लाहौल स्पीति होंगे। एसडीएम चुराह चंबा गिरीश सुमरा को एसडीएम सुंदरनगर मंडी लगाया है।

    एसडीएम भटियात चंबा सुनील कुमार अब एसडीएम संगडाह होंगे। एसडीएम कुपवी शिमला नारायण सिंह चौहान को एसडीएम चौपाल लगाया है। वह आगामी आदेशों तक एसडीएम कुपवी का कार्यभार देखते रहेंगे। प्रोजेक्ट ऑफिसर आईटीबीपी किन्नौर लक्ष्मण सिंह कनेत एसडीएम चच्योट गोहर मंडी होंगे।
    किसको कहां भेजा गया, नीचे देखिए पूरी लिस्ट ...

    [pdf-embedder url="https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/04/Transfers_HAS_24-4-23.pdf"]

    [pdf-embedder url="https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/04/Transfers_IAS_24-4-23.pdf"]


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेटपढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather