Breaking News

  • 29 जुलाई सुबह 9 बजे तक 6 जिलों में कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट
  • नूरपुर में बोले शिक्षा मंत्री : 150 सरकारी स्कूलों में बनेगा अलग शिक्षक कैडर, 4000 शिक्षकों की होगी भर्ती
  • हादसा : 53 मील पर पुल की रेलिंग तोड़कर खाई में गिरा गेहूं से लदा ट्रक, दो की गई जान, चालक गंभीर
  • भरमौर-पठानकोट हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, मासूम समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की गई जान
  • HPRCA भर्ती अपडेट : JE सिविल, शिक्षक और OTA पदों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी
  • ITI सुंदरनगर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, रोजगार अवसर का उठाएं लाभ
  • मुख्यमंत्री सहारा योजना : कहां और कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, क्या दस्तावेज जरूरी- जानें
  • हॉस्पिटॅलिटी सेक्टर में बंपर भर्ती : 10वीं या 12वीं पास के लिए बढ़िया मौका, मंडी में इंटरव्यू
  • हिमाचल में अगले 12 घंटे में यहां भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट है जारी
  • व्हाइट पेपर कमेटी के गठन की तैयारी में हिमाचल सरकार, सीएम सुक्खू ने किया खुलासा

पठानकोट-सनवाल रूट पर HRTC बस की ब्रेक फेल, बाल-बाल बचे 40 यात्री

ewn24news choice of himachal 10 Mar,2023 1:56 am

    ड्राइवर ने नागमणि के पास पेड़ से टकरा दी बस

    चंबा। जिला चंबा में पठानकोट-सनवाल रूट पर सुरंगानी के पास HRTC बस की ब्रेक फेल हो गई। इस दौरान चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बड़ा हादसा होने से बचा लिया। बस में 40 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार जब बस पठानकोट से सनवाल आ रही थी तो सुरंगानी स्थित नागमणि के पास बस की ब्रेक ने काम करना छोड़ दिया।
    IGMC को मिली नई ओपीडी व ट्रॉमा सेंटर, सीएम सुक्खू ने किया उद्घाटन

    बस उतराई में थी, जिसके चलते ड्राइवर ने बस नागमणि के पास पेड़ से टकरा दी, जिससे बस वहीं रुक गई। बस में करीब 40 से अधिक यात्री मौजूद थे जोकि सुरक्षित हैं। इसके बाद सभी यात्रियों को सावधानी के साथ बस से उतार लिया गया।

    चालक और परिचालक द्वारा बस की ब्रेक फेल होने की जानकारी एचआरटीसी के अधिकारियों को दी गई। वहीं, बस में सवार यात्री अपने रिश्तेदारों के साथ संपर्क करने में जुट गए और इसके बाद किसी तरह वहां से गंतव्य को निकले।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather