Breaking News

  • 29 जुलाई सुबह 9 बजे तक 6 जिलों में कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट
  • नूरपुर में बोले शिक्षा मंत्री : 150 सरकारी स्कूलों में बनेगा अलग शिक्षक कैडर, 4000 शिक्षकों की होगी भर्ती
  • हादसा : 53 मील पर पुल की रेलिंग तोड़कर खाई में गिरा गेहूं से लदा ट्रक, दो की गई जान, चालक गंभीर
  • भरमौर-पठानकोट हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, मासूम समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की गई जान
  • HPRCA भर्ती अपडेट : JE सिविल, शिक्षक और OTA पदों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी
  • ITI सुंदरनगर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, रोजगार अवसर का उठाएं लाभ
  • मुख्यमंत्री सहारा योजना : कहां और कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, क्या दस्तावेज जरूरी- जानें
  • हॉस्पिटॅलिटी सेक्टर में बंपर भर्ती : 10वीं या 12वीं पास के लिए बढ़िया मौका, मंडी में इंटरव्यू
  • हिमाचल में अगले 12 घंटे में यहां भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट है जारी
  • व्हाइट पेपर कमेटी के गठन की तैयारी में हिमाचल सरकार, सीएम सुक्खू ने किया खुलासा

सोलन : सात दिन से लापता था कोठी देवरा का महेंद्र, जंगल में मिला शव

ewn24news choice of himachal 27 Nov,2022 10:59 pm

    बुआ के घर को निकला था युवक

    सोलन। जिला सोलन के कोठी देवरा में सात दिन से लापता युवक का शव पट्टा घाट के पास सड़क के साथ लगते जंगल में मिला है। युवक महेंद्र 20 नवंबर की शाम से घर से लापता था। घट्टी निवासी एक व्यक्ति ने सपरून पुलिस चौकी को सूचना दी कि वह पशुओं को चराने के लिए जंगल में गया था तो पट्टाघाट में उसे एक युवक का शव रास्ते में पड़ा हुआ दिखा।
    ऊना : पंजाब रोडवेज की बस ने राहगीर को मारी टक्कर, गई जान 

     

    सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शिनाख्त में पाया गया कि ये शव महेंद्र (25) निवासी कोठी देवरा का है। पुलिस ने उसके परिजनों को तुरंत सूचित किया। महेंद्र के बड़े भाई सुनील कुमार और चाचा कृष्ण दत्त ने शव की पहचान की।

    शव पर किसी भी तरह की कोई चोट नहीं लगी है, साथ में ही एक छोटा काले रंग का पिट्ठू और कीटनाशक का एक छोटा कागज का खाली पाउच मिला है जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। शव का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में करवाया गया है।
    शिमला हिल्स विंटर चैलेंज, चार जिलों के 36 प्रतिभागियों ने लिया भाग 

     

    महेंद्र के भाई सुनील कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई महेंद्र 20 नवंबर की शाम 6:30 बजे से घर से अपनी बहन कमलेश को यह कह कर गया था कि वह कोठी में दुकान तक सामान लेने के लिए जा रहा है, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। उसके बाद परिजनों ने फोन करके पूछा तो उसने बताया कि वह अपनी बुआ के घर गांव कोरो जा रहा है।

    यह बात उसने अपने मामा के लड़के को फोन कर बताई थी, लेकिन महेंद्र जब अपने बुआ के घर गांव कोरो नहीं पहुंचा तो 21 नवंबर को परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना सदर में दर्ज कराई थी। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि की करते हुए कहा कि पुलिस जांच कर रही है।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather