Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

गोविंद सागर झील में डूबे युवक का शव मिला, बीबीएमबी के गोताखोरों ने निकाला

ewn24news choice of himachal 08 Dec,2022 12:40 am

    स्वारघाट। बिलासपुर जिला के उपमंडल स्वारघाट के तहत ज्योरीपत्तन बोट घाट के पास गोविंद सागर झील में डूबे युवक का शव मिल गया है। बुधवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान बीबीएमबी के गोताखोरों ने युवक का शव झील से निकाला। युवक की पहचान सचिन ठाकुर (22) पुत्र श्याम लाल निवासी गांव पट्टा डाकघर कल्लर तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। शव की पहचान भी कर ली गई है।

    चंबा-तीसा मार्ग पर खाई में गिरी कार, युवक ने मौके पर तोड़ा दम

    जानकारी के अनुसार सचिन गांव टिक्कर जकातखाना में शादी अटेंड करने आया हुआ था। बुधवार को दोपहर के समय वह झील में नहाने के लिए उतर गया। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में समा गया। आवाज सुनकर काफी लोग मौके पर जमा हो गए। वहां मौजूद लोगों ने उसको ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया।
    कांगड़ा: पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर नियुक्ति को लेकर अपडेट 

    सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। एसडीएम स्वारघाट राजकुमार ठाकुर और डीएसपी नैना देवी भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने भाखड़ा से गोताखोरों को सर्च ऑपरेशन के लिए बुलाया। बुधवार शाम तक युवक का पता नहीं चल पाया था। गुरुवार सुबह फिर से तलाश शुरू की गई तो सचिन का शव मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर अस्पताल भेजा गया है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    हिमाचल विस चुनाव: मतगणना को तैयारियां पूरीं-10 हजार कर्मी देंगे सेवाएं


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather