Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

Breaking : ऊना के भरवाईं-मुबारकपुर रोड पर मिले शव की हुई पहचान, पंजाब की रहने वाली युवती

ewn24news choice of himachal 25 Jan,2023 4:06 pm

    मुबारकपुर। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में भरवाईं-मुबारकपुर रोड पर  मिली युवती के शव की शिनाख्त हो गई है। युवती पंजाब के फिल्लौर की रहने वाली बताई जा रही है और उसकी उम्र 21 साल है। युवती के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हालांकि उसकी मौत की वजह का अभी तक पता नहीं लग पाया है। युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल लाया गया है।

    BREAKING : भरवाईं-मुबारकपुर रोड पर मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

    बता दें कि 23 जनवरी सोमवार को भरवाईं-मुबारकपुर रोड पर उपमंडल अंब के घेवट बेहड़ में सड़क किनारे युवती का शव बरामद किया गया था। शव मुबारकपुर से भरवाईं की तरफ मुबारकपुर से करीब एक किलोमीटर आगे सड़क किनारे नीचे झाड़ियों में पड़ा मिला। मामले की सूचना मिलने के बाद अंब पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
    हिमाचल में गणतंत्र दिवस पर 359 बंदियों को मिलेगी विशेष मुआफी

    युवती ने काली जीन, लाल रंग का स्वेटर पहन रखा था और उसके गले में मफलर भी लिपटा हुआ था। युवती की पहचान नहीं हो पा रही थी जिसके लिए पुलिस ने इस मामले में आगे बढ़ने के लिए जिला व पड़ोसी राज्यों के पुलिस थानों से किसी भी तरह की गुमशुदगी का मामला दर्ज होने की लॉग मांगी थी।
    राजू श्रीवास्तव के बेटे ने 'सारेगामापा लिटिल चैंप्स 9' में किया परफॉर्म, देखें वीडियो

    पुलिस ने घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर ही एक मोबाइल भी बरामद किया था। इसके अलावा पुलिस को घटनास्थल से कुछ भी नहीं मिल पाया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि युवती को मार कर फेंका गया है, लेकिन पुलिस की जांच में ही सारी बात का खुलासा हो पाएगा। फॉरेंसिक टीम, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ साफ हो पाएगा।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

    [embed]
    [/embed]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather