Breaking News

  • ITI सुंदरनगर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, रोजगार अवसर का उठाएं लाभ
  • मुख्यमंत्री सहारा योजना : कहां और कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, क्या दस्तावेज जरूरी- जानें
  • हॉस्पिटॅलिटी सेक्टर में बंपर भर्ती : 10वीं या 12वीं पास के लिए बढ़िया मौका, मंडी में इंटरव्यू
  • हिमाचल में अगले 12 घंटे में यहां भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट है जारी
  • व्हाइट पेपर कमेटी के गठन की तैयारी में हिमाचल सरकार, सीएम सुक्खू ने किया खुलासा
  • सनौरा-नेरीपुल-छैला सड़क की बदहाली : 5 अगस्त को लोक निर्माण मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे ग्रामीण
  • नूरपुर में 'एंटी-चिट्टा अभियान : नशे के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार, कोटपा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई
  • हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूती को लेकर बड़ा फैसला, एक प्लान तैयार
  • HPPSC ने SET-2026 का रिजल्ट किया घोषित, यहां देखें
  • बोह क्षेत्र के बेघर परिवारों का दुख बांटने पहुंचे सीएम सुक्खू, मकान निर्माण के लिए मिलेंगे साढ़े 7 लाख

सतलुज में बहे दोनों भाईयों के शव बरामद, 15 दिन से जारी था सर्च ऑपरेशन

ewn24news choice of himachal 09 Mar,2023 11:41 pm

    बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में करीब 2 सप्ताह पहले सतलुज नदी के बहाव में लापता हुए 2 चचेरे भाइयों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें से एक का शव बुधवार को ऋषिकेश के पास झील में मिला था जबकि दूसरे लापता युवक का शव वीरवार को बैरी दडोला के पास मिला है। मृतकों की पहचान आशीष राणा निवासी मल्यावर और राजेश कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी गांव मल्यावर के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

    बता दें कि 23 फरवरी को एक टाटा सूमो मल्यावर पंचायत के गांव बलोह में फोरलेन में अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में गिर गई थी। इस हादसे में 2 चचेरे भाई आशीष राणा पुत्र जय सिंह निवासी गांव मल्यावर उम्र करीब 30 साल व राजेश कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी गांव मल्यावर उम्र करीब 25 साल सवार थे। दोनों भाई सतलुज नदी के पानी में बह गए थे।

    हालांकि प्रशासन ने NDRF की मदद से सर्च अभियान चलाया था, लेकिन इनका कुछ भी पता नहीं चल पाया। दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने भी अपने स्तर पर अभियान जारी रखा हुआ था, लेकिन दोनों भाइयों का कोई सुराग नहीं लगा रहा था। NDRF ने कंदरौर, ऋषिकेश, ज्योरी पत्तन, भाखड़ा तक युवकों को तलाशा था।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather