Breaking News

  • हिमाचल : यौन उत्पीड़न व छेड़छाड़ मामलों में संलिप्त इन तीन शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
  • सोलन : हॉस्टल की बालकनी से कूदा निजी विश्वविद्यालय का छात्र-IGMC रेफर
  • पालमपुर में फिर आई सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, इस बार भरे जाएंगे 120 पद
  • ITI मंडी में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव : 26,500 रुपए तक वेतन के साथ मिलेगी कई सुविधाएं
  • ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के 100 पदों पर निकली भर्ती, हमीरपुर में होंगे इंटरव्यू
  • सेल्स एग्जीक्यूटिव और सेल्स मेनेजर के पदों पर भर्ती, घुमारवीं में 17 को इंटरव्यू
  • HPRCA : अध्यापकों की विभिन्न श्रेणियों के कुल 808 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
  • कांगड़ा जिला के लिए फिर आ गई सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की भर्ती
  • सरकाघाट छात्रा हत्याकांड : आरोपी अस्पताल में भर्ती, जांच में हुए कई खुलासे
  • CBSE : 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां चेक कर सकते हैं अपना परिणाम

एक साल में पैदा हुए बच्चे और शादियों को भी डिनोटिफाई न कर दे सरकार

ewn24news choice of himachal 24 Dec,2022 8:02 pm

    वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस पर कसा तंज

    शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के खिलाफ भाजपा ने प्रदेश भर में मोर्चा खोल दिया है। इन्होंने पूर्व की बीजेपी सरकार के पिछले छह महीने के निर्णयों को रिव्यू करने का निर्णय लिया है जिसके तहत 400 संस्थानों को बंद कर दिया गया है।
    चंबा : वेस्ट प्रोसेसिंग की फैक्ट्री में भड़की आग, तीन मजदूर रेस्क्यू, दो लापता

    भाजपा सुक्खू सरकार के निर्णयों को असंवैधानिक करार देते हुए सरकार पर अफसरशाही हावी होने के आरोप लगा रही है। भाजपा ने आज संस्थानों को बंद करने के विरोध में प्रदेश भर में धरने प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा है।

    वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस मंत्रिमंडल का गठन तक नहीं कर पा रही है और बिना कैबिनेट मीटिंग और समीक्षा किए ही फंक्शनल हो चुके संस्थानों को बंद कर रही है। दिल्ली के हिमाचल भवन से हिमाचल में सरकार चल रही है।

    सरकार का बस चले तो पिछले एक साल में पैदा हुए बच्चे और शादियों को भी डिनोटिफाई कर दे। जो अफ़सर इन संस्थानों को बंद करने के आदेश दे रहे हैं उन्हीं अफसरों ने पुर्व सरकार ने इन संस्थानों को खोलने के लिए बजट का प्रावधान किया था जो बताता है कि सरकार बनने से पहले ही असफर इन पर हावी हो गए हैं।
    हिमाचल: आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर स्क्रीनिंग टेस्ट फरवरी में होगा


    हिमाचल : डीडीयू प्रशासन कोरोना से निपटने को तैयार, हर चीज का पूरा स्टॉक


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather