Breaking News

  • कांगड़ा पुलिस का एक्शन : साई यूनिवर्सिटी बैंड के समीप दो तस्कर चिट्टे के साथ गिरफ्तार
  • मंडी जिला में 1600 पदों पर भर्ती : युवक और युवतियां दोनों ले सकते भाग-इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • कांगड़ा में विदेश में नौकरी का बढ़िया मौका : 10वीं पास के लिए मुफ्त आवास, ट्रांसपोर्ट और रिटर्न एयर टिकट की सुविधा
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल
  • हिमाचल में सरकारी नौकरी : HPPSC ने कृषि विकास अधिकारी के पदों पर निकाली भर्ती
  • हिमाचल में भारी से बहुत भारी और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी-डिटेल में जानें
  • देहरा के दरकाटा के नितिन कुमार की करें मदद, गंभीर किडनी बीमारी से हैं पीड़ित

शिमला नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने नियुक्त किए 34 वार्डों के प्रभारी

ewn24news choice of himachal 31 Mar,2023 9:24 pm

    चुनाव प्रभारी सुखराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक

     

     शिमला। भाजपा ने नगर निगम शिमला चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता शिमला नगर निगम चुनाव प्रभारी और पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी द्वारा की गई। नगर निगम शिमला चुनाव प्रभारी सुखराम चौधरी ने कहा कि आज की बैठक में बहुत से महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई और सभी 34 वार्डों के भाजपा द्वारा वार्ड प्रभारियों की नियुक्ति की गई। इस बैठक में सभी वार्डों के बारे में फीडबैक भी ली गई।
    हिमाचल: मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाएं पात्र, 5 अप्रैल से होगा शुरू

    आगामी 2 दिन के अंतर्गत सभी 34 वार्डों में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन भी किया जाएगा, नगर निगम के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में बड़ा उत्साह देखने को मिला।
    उन्होंने कहा कि हमें देखने को मिला है कि केंद्र द्वारा प्रायोजित योजनाओं से शिमला शहर को बहुत लाभ हुआ है और वर्तमान की कांग्रेस सरकार के 3 महीने के कार्यकाल से जनता में नकारात्मक माहौल उत्पन्न हुआ है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा नगर निगम चुनाव को गंभीरता से लड़ेगी और एक बार फिर नगर निगम में भाजपा जीत हासिल करेगी। शिमला शहर के संपूर्ण विकास और केंद्र द्वारा विभिन्न योजनाओं से शिमला का समग्र विकास हो इस संकल्प के साथ भाजपा आगे बढ़ेगी। बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं बिलासपुर से विधायक त्रिलोक जमवाल, विधायक बलबीर वर्मा, प्रत्याशी संजय सूद, प्रत्याशी रवि मेहता, शिमला संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी शिशु भाई धर्मा, जिला प्रभारी डेजी ठाकुर, जिला अध्यक्ष विजय परमार, रूप शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा, जितेंद्र भोटका व दिनेश शर्मा उपस्थित।

    ये होंगे भाजपा के वार्ड प्रभारी

    भराड़ी वार्ड का प्रभारी रोहित सचदेवा, रुल्दू भट्टा का श्रवण शर्मा, कैथू  का सुनील धर, अन्नाडेल का योगिंदर योगी, समरहिल का भागेश शर्मा, टूटू का विवेक शर्मा, मज्याठ का रंजन भारद्वाज, बालूगंज का राजेश घई और कच्चीघाटी का रणदीप कंवर को नियुक्त किया गया है।
    कुल्लू में हादसा: अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़की कार, युवक की मौत

    टूटीकंडी से जय चंद, नाभा से अनिल, फगली से राजीव पंडित, कृष्णानगर से राज पाल, राम बाजार से मुकेश शारदा, लोअर बाजार से अजय सरना, जाखू से गोपाल सूद, बेनमोर से योगिंदर पुंडीर, इंजन घर से  संजय अग्रवाल, संजौली चौक से गौरव सूद, अप्पर ढली से मंजुला सरैक व लोअर ढली से शालिंदर चौहान प्रभारी होंगे।

    शांति विहार वार्ड का प्रभारी राजिंद्र चौहान, भट्टाकुफर का अनूप रोहाल, सांगटी का केशव चौहान , मल्याणा का यश पाल चौहान, पंथाघाटी का राकेश शर्मा, कसुंपटी का राजेश सैनी, छोटा शिमला का अरविंद लखनपाल, विकास नगर का सुशील कड़शोली, कंगनाधार का हरी दत्त वर्मा, पटयोग का सोहन लाल शर्मा, न्यू शिमला का मनु भारद्वाज, खालिनी का परवीन ठाकुर और कनलोग का दिग्विजय सिंह चौहान को बनाया गया है।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather