Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

शिमला : विज्ञान विषय में अव्वल छात्र नवाजे, 63 छात्रों को मिला पुरस्कार

ewn24news choice of himachal 28 Feb,2023 9:03 pm

    गेयटी थिएटर में युवा विज्ञान पुरस्कार कार्यक्रम आयोजित


    शिमला। हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद ने शिमला के गेयटी थिएटर में राज्य स्तरीय नेशनल साइंस दिवस 2023 के मौके पर युवा विज्ञान पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें विज्ञान विषय में अव्वल छात्रों को युवा विज्ञान पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।



    मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कहा कि आज का युग विज्ञान का है और देश में वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनाते हुए विश्व भर में भारत का नाम रोशन किया है। इसी दिशा में राज्य के विज्ञान में होनहार बच्चों को प्रोत्साहन देने के लिए युवा विज्ञान पुरस्कार दिया जा रहा है, ताकि छात्र विज्ञान के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करें।


    वहीं, निदेशक पर्यावरण,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी ललित जैन ने कहा कि प्रदेश के कुल 63 छात्रों को युवा विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया है,  जिनमें से 10 छात्रों को 10 हजार से एक लाख रुपए का नकद इनाम दिया गया, ताकि छात्रों को प्रोत्साहन मिल सके। क्योंकि एक छोटा सा बीज भी अंकुरित होकर बड़ा बदलाव लाने में कामयाब हो सकता है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather