Breaking News

  • एक साल से सुध नहीं ले रही सरकार, राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने किया चक्का जाम
  • हिमाचल कैबिनेट सब कमेटी की बैठक : इन अभ्यर्थियों को नौकरी की सिफारिश
  • नूरपुर पुलिस की बड़ी सफलता : नशा तस्करों का एक गिरोह पकड़ा, तीन गिरफ्तार
  • नूरपुर : जट पैलेस में छापामारी, 96 पेटी देसी शराब बरामद-दो गिरफ्तार
  • संजौली मस्जिद हटाने के लिए हम करेंगे आर्थिक मदद-बोले कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह
  • हिमाचल कैबिनेट : स्टाफ नर्स के भरे जाएंगे 150 पद, 964 पंचायत वेटनरी असिस्टेंट होंगे रेगुलर
  • हिमाचल कैबिनेट : वन मित्रों की नियुक्ति का रास्ता साफ, पढ़ें पूरे फैसले
  • हिमाचल में डिजिटल हेल्पलाइन शुरू : चुटकियों में होगा प्रश्नों का समाधान
  • सिरमौर : हाटी समुदाय के लिए खुशखबरी, ST के ये प्रमाण पत्र होंगे वैध
  • हांगकांग में स्वर्ण पदक जीतने पर हिमाचल की बेटी सीमा को सीएम ने दी बधाई

Video: लाहौल में हिमस्खलन, आसमान में बर्फ का बवंडर- पढ़ें खबर

ewn24news choice of himachal 30 Nov,2022 2:25 pm

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    केलांग। हिमाचल के लाहौल स्पीति की लाहौल घाटी के गोंदला गांव के पास हिमस्खलन हुआ है। हिमस्खलन आज सुबह करीब 8 बजे हुआ है। हिमस्खलन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में गांव में घरों से पास आसमान में बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है। ऐसा लग रहा है कि हिमस्खलन घरों के ऊपर गिर रहा है। वीडियो में जैसा दिख रहा है ऐसा नहीं है।

    कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती: दस्तावेज जमा करने की तिथियां तय-जानिए 

    बता दें कि आज सुबह रोहतांग पास से करीब 25 किलोमीटर आगे केलांग थाना के तहत गोंदला गांव के पास हिमस्खलन हुआ है। स्थानीय लोगों ने हिमस्खलन की घटना को कैमरे में कैद कर लिया और इसका वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो में देखकर लग रहा है कि हिमस्खलन गांव की तरफ आ रहा है। पर ऐसा नहीं है। यह गोंदला गांव से दूसरी तरफ दूसरी पहाड़ी पर हुआ है। जोकि गांव से काफी दूर है और गांव को किसी प्रकार का खतरा नहीं है। हिमस्खलन खाली जगह पर हुआ है। इससे न घरों को कोई नुकसान पहुंचा है और न ही सड़क आदि बंद हैं। लाहौल स्पीति पुलिस के अनुसार ऐसे हिमस्खलन बर्फबारी के बाद होते रहते हैं। गोंदला के पास पहाड़ी पर हुए हिमस्खलन से किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है।




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather