Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

सिर्फ खाने में डालने के काम नहीं आती हींग, और भी हैं कमाल के फायदे, जानें

ewn24news choice of himachal 07 Jan,2023 6:21 pm

    भारतीय रसोई में कितने ही तरह के मसाले होते हैं और इन मसालों के अलग-अलग गुण होते हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं हींग के बारे में। खाने में हींग का उपयोग खूब किया जाता है। खाने में इसे मिलाने से पाचन आसान होता है। पाचन दुरुस्त करने के अलावा भी हींग कई काम करता है। यह पेट में गैस से लेकर गंभीर माइग्रेन और यहां तक कि कीड़े के काटने का भी इलाज करता है। आईए आपको बताते हैं हींग के फायदों के बारे में विस्तार से ...

    दांत के दर्द में देता है आराम

    अगर आपके दांत में दर्द है तो जिस दांत में दर्द है वहां और आसपास के मसूड़ों पर चुटकी भर हींग लगा लें। दर्द में राहत पाने के लिए दिन में इस उपाय को 2 से 3 बार करें।

    एशिया कप 2023 : ग्रुप स्टेज की लिस्ट जारी, होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

    कान की दर्द में भी फायदेमंद

    सर्दी के मौसम में ठंड लग जाने से कान में दर्द कई बार हो जाता है। ऐसे में इयर ड्रोप्स के अलावा आप घरेलू उपचार पर कर सकते हैं। हींग में एंटी वायरल और एंटी इंफेक्शन गुण पाए जाते हैं, जो कान के दर्द में आराम देने का काम करते हैं। इसके लिए एक बर्तन में दो चम्मच नारियल के तेल में चुटकी भर हींग डालकर हल्की आंच पर गर्म कर लें। जब ये गुनगना हो तब इसकी कुछ बूंदें अपने कान में डालें। इससे आपको तुरंत राहत मिल सकती है।

    सिर दर्द में दे तुरंत आराम

    अगर आप सिर दर्द से परेशान हैं तो आप हींग आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए हल्की आंच पर पैन रखें और उसमें एक से दो कप पानी गर्म कर लें। अब इसमें चुटकी भर हींग डालें और 10-15 मिनट के लिए गर्म होने दें। जब पानी की मात्रा थोड़ी कम हो जाए, तो गैस को बंद कर दें। तेज़ सिर दर्द से छुटकारा पाने के लिए दिनभर इस पानी को पिएं। इसके अलावा आप हींग में गुलाब जल मिलाकर इसका पेस्ट भी तैयार कर सकते हैं और फिर इसे माथे पर लगा सकते हैं। इससे भी आराम मिलता है।

    शिशुओं में गैस की समस्या को करे कम

    शिशुओं में गैस की समस्या को कम करने के लिए इससे अच्छा उपाय और कोई नहीं है। इस जांचे और परखे उपाय को सदियों से इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए एक से दो चम्मच गुनगुने पानी में चुटकी भर हींग डालें और फिर बच्चे की नाभी के आसपास उंगलियों की मदद से लगाएं। इससे छोटे बच्चों में गैस की समस्या तुरंत ठीक हो जाती है।

    कीड़े के काटने पर करें इस्तेमाल

    हींग सिर्फ खाने में ही हेल्दी नहीं होती, बल्कि कीड़ों के काटने का भी इलाज कर सकती है। हींग के पाउडर में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को ज़ख्म पर लगा लें और सूखने दें। जब सूख जाए तो निकाल दें। इससे कीड़े के काटने वाली जगह पर आराम मिलेगा।

    अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, सूखी खांसी का करे इलाज

    हींग में एंटीवायरल और एंटीइंफेक्शन गुण होते हैं इसलिए इसका उपयोग अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, सूखी खांसी और जुकाम को ठीक करने के लिए किया जा सकता है। तुरंत आराम पाने के लिए आधा चमच हींग पाउडर और सोंठ में दो चम्मच शहद मिला लें। दो से तीन तक इस मिक्सचर को खाएं। इससे आपको सांस की तकलीफ से जल्द आराम मिल जाएगा।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather