Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

शिमला समर फेस्टिवल में लगेगा मनोरंजन का तड़का, ऑडिशन शुरू-हर रोज होंगे

ewn24news choice of himachal 01 Jun,2023 12:16 am

    पहले दिन पुलिस के बैंड हार्मनी ऑफ पाइन्स की होगी प्रस्तुति

    शिमला। राजधानी शिमला में अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल का आयोजन 1 जून से 4 जून तक होगा। इसमें हिमाचली कलाकारों के साथ बॉलीवुड कलाकार लोगों का मनोरंजन करेंगे। समर फेस्टिवल को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और स्टार कलाकारों की लिस्ट भी फाइनल हो गई है। इसके अलावा हिमाचल के कलाकारों के चयन के लिए ऑडिशन बुधवार को शुरू हो गए हैं। फेस्टिवल के दौरान रोजाना सुबह 9 से 12 बजे तक भी हिमाचली कलाकारों का चयन जारी रहेगा, जो शाम को सांस्कृतिक संध्याओं में कला का प्रदर्शन करेंगे।
    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले सीएम सुक्खू, उठाए ये मुद्दे-पढ़ें खबर

     

    जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा ने बताया कि कल यानी पहली जून से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल के लिए स्टार कलाकारों के अलावा स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आज से ऑडिशन प्रक्रिया आरंभ की गई है। बुधवार को पूरा दिन यह प्रक्रिया चली और पहली जून से फेस्टिवल के दौरान भी हर सुबह के समय ऑडिशन चलेंगे. जिनमें चयनित कलाकार शाम को फेस्टिवल में प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि हर शाम 4 बजे से कार्यक्रम का आगाज होगा।
    सुंदरनगर : फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर प्रशिक्षण में मनीषा कुकरेती अव्वल, रीता तिवारी सेकंड

     

    समर फेस्टिवल के लिए मुख्य आकर्षक के रूप में पहली जून को पुलिस के बैंड हार्मनी ऑफ पाइन्स और दूसरी सांस्कृतिक संध्या हिमाचली कलाकार, तीसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक सतिंदर सरताज और चौथी अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड प्ले बैक सिंगर मोनाली ठाकुर लोगों का मनोरंजन करेंगी।
    हिमाचल : मई में 84 फीसदी से अधिक हुई बारिश, 19 साल के टूटे रिकॉर्ड

     

    वहीं, शिमला के ऐतिहासिक रिज पर एक जून से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल के दौरान पुलिस का कड़ा सुरक्षा पहरा रहेगा। शहर को पांच सेक्टरों में बांटा गया है। सेक्टरों की सुरक्षा निगरानी का जिम्मा पुलिस के आला अफसरों पर रहेगा। पुलिस प्रशासन की तरफ से ऐसा प्लान बनाया गया है कि भीड़ को नियत्रित करने के लिए स्पेशल तीन गेट बनाए गए हैं।
    कांगड़ा जिला में यहां खुलनी हैं उचित मूल्य की दुकानें, ऑनलाइन करें आवेदन

     

    अगर भीड़ ज्यादा हो जाए तो आउटर गेट से भीड़ को बाहर कर दिया जाएगा। पंडाल के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे की नजर रहेगी। समर फेस्टिवल के दौरान 150 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। खासकर पुलिस हुडदंग मचाने वालों पर कड़ी नजर रखेगी। समर फेस्टिवल के दौरान यदि रिज पर ज्यादा भीड़ उमड़ती और रिज पूरी तरह से भर जाता है तो पुलिस लोगों को रिज पर जाने से रोक देगी।

     

    शिमला के एसपी संजीव गांधी का कहना है कि समर फेस्टिवल को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर को 5 सेक्टरों में बांटा गया है। जहां पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा इस दौरान यातायात व्यवस्था को भी पुख्ता किया गया है। पंडाल में जाने के लिए तीन तरफ से गेट लगाए जाएंगे, जहां पर पास की जांच के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया जाएगा और यदि रिज पर ज्यादा भीड़ हो जाती है और पंडाल भर जाता है तो लोगों को रिज पर जाने से भी रोका जाएगा ताकि ज्यादा भीड़ रिज पर एकत्रित ना हो।
    लेह-केलांग-दिल्ली रूट पर कब दौड़ेगी HRTC बस, पढ़ें खबर




    शिमला : कमरे में मिला दर्जी का शव, पेट पर चाकू से गोदने के निशान


    हिमाचल में डिनोटिफाई किए स्कूलों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला-जानें 


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

     

     

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather