Breaking News

  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • HPBoSE की खास पहल : विशेष बच्चों की उड़ान को मिलेगी नई दिशा-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान
  • HPPSC अपडेट : असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल
  • इंदौरा : डाह-कुल्हाड़ा और लदौड़ी में जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आगाज
  • हमीरपुर : रेस्टोरेंट में मैनेजर, शैफ और रिसेप्शनिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, भोरंज में 9 सितंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

हिमाचल : ICICI ब्रांच मैनेजर ने किया करोड़ों का घोटाला, म्यूचुअल फंड के पैसे अपने खाते में डाले

ewn24news choice of himachal 12 Jan,2023 6:53 pm

    शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिमला में ICICI बैंक की कसुम्पटी ब्रांच में लगभग 3 करोड़ का घोटाला हुआ है। ग्राहकों के म्यूचुअल फंड के पैसों को वहां के ब्रांच मैनेजर ने अपने अकाउंट में डाल लिया। शिमला पुलिस ने बैंक की शिकायत पर FIR दर्ज की है। धोखाधड़ी की शिकायत ग्राहक ने ही माल रोड स्थित ICICI बैंक की मुख्य ब्रांच में दी थी।

    सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट कल, विक्रमादित्य सिंह नहीं होंगे शामिल

    जानकारी के मुताबिक, शिमला के माल रोड स्थित ICICI के हेड ऑफिस के मैनेजर सुमित डोगरा ने पुलिस को शिकायत दी है कि अरविंद कुमार नामक व्यक्ति उनकी कसुम्पटी ब्रांच का मैनेजर है। उसने बैंक के एक ग्राहक के म्यूचुअल फंड की राशि को बैंक के अकाउंट में ट्रांसफर करने के बजाए अपने अकाउंट में डाल दिया। रिकॉर्ड देखा गया तो उसमें म्यूचुअल फंड के पैसों से जुड़ा रिकॉर्ड नहीं था।
    कैबिनेट मंत्रियों को बांटे विभाग, किसको क्या मिले यहां पढ़ें

    शिकायतकर्ता के अनुसार, ग्राहक की शिकायत पर बैंक की एक कमेटी ने इस पूरे मामले की जांच की, जिसमें पता लगा कि कसुम्पटी ब्रांच के मैनेजर अरविंद कुमार ने बैंक के नाम पर करीब 3,89,89,582 रुपए की धोखाधड़ी की है। ग्राहकों के पैसों को उसने सीधा ही अपने अकाउंट में डाल दिया, जबकि बैंक अकाउंट में ऐसी कोई रकम आई ही नहीं।
    शिमला : सैंज-लुहरी मार्ग पर खाई में गिरी कार, एक की गई जान-दो घायल

    3.89 करोड़ की धोखाधड़ी को अंजाम देने वाला आरोपी अरविंद कुमार बीते सात सालों से बैंक में सेवारत था। वह हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के परवाणू का मूल निवासी है।

     

    शिमला पुलिस ने केस FIR नंबर 02/23 और IPC की धारा 406, 420 के तहत दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी शिमला मोनिका भंटुगरू ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather