Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

HRTC चालक पदों पर भर्ती : विभाग ने तय किए ये नियम, अप्लाई करने से पहले पढ़ें

ewn24news choice of himachal 27 Feb,2023 7:34 pm

    160 सेंटीमीटर निर्धारित की गई आवेदनकर्ता की लंबाई

    शिमला । हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) में ड्राइवरों के 276 पदों पर भर्ती के लिए नए नियम तय हो गए हैं। आवेदनकर्ता की लंबाई जहां 160 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है, वहीं ऐसे उम्मीदवार को एंट्री नहीं दी जाएगी, जिन्हें पहले किसी ऑफिस से निष्कासित किया गया हो। इसके अलावा कोर्ट का कोई भी मामला लंबित नहीं होना चाहिए। HRTC प्रबंधन की ओर से इस बार की भर्ती में इन नियमों को शामिल किया गया है।

    सोलन : JBT के बैच वाइज भरे जाएंगे 16 पद, 4 मार्च को होगी काउंसलिंग

    फिजिकल और मेंटल सर्टिफिकेट देना होगा

    आवेदन करने वाले उम्मीदवार को फिजिकल और मेंटल दोनों तरह के सर्टिफिकेट देने होंगे। भर्ती में पारदर्शिता लाने के लिए HRTC प्रबंधन की ओर से इस तरह के कदम उठाए गए हैं। हालांकि, यह सर्टिफिकेट सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों से लिए जाएंगे, जो सभी तरह के टेस्ट पास कर भर्ती हो चुके होंगे।
    हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

    300 रुपये रहेगी अप्लाई करने की फीस

    आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये फीस रहेगी। शिमला, मंडी, हमीरपुर, धर्मशाला के ऑफिस में फार्म जमा करवाए जा सकते हैं।

    10वीं पास, HTV लाइसेंस, 3 साल का अनुभव जरूरी

    HRTC में ड्राइवर बनने के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। भारी वाहन यानि HTV का लाइसेंस होना जरूरी है। इसी तरह किसी भी बड़े वाहन को चलाते हुए 3 साल का अनुभव भी जरूरी है। MD संदीप कुमार ने बताया कि निगम में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर 276 पदों पर पर ड्राइवरों की भर्तियां निकली है। इसकी जानकारी वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवा दी गई है।

    2 साल का कॉन्ट्रैक्ट, 15360 रुपए सैलरी

    हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) में ड्राइवरों का 2 साल का कॉन्ट्रैक्ट होगा। इसके बाद इन्हें रेगुलर कर दिया जाएगा। 15360 रुपए मासिक सैलरी दी जाएगी। हिमाचल के किसी भी डिपो में नौकरी जॉइन करनी होगी।

    7 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

    इच्छुक अभ्यर्थी 7 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। जनजातीय क्षेत्रों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 मार्च रखी है। नियुक्ति के बाद 15 हजार 360 रुपए वेतन मिलेगा। 276 पदों में 98 सामान्य वर्ग, 50 अनुसूचित जाति, 11 अनुसूचित जनजाति और 28 ओबीसी के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

    [embed]
    [/embed]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather