Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

साई के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में किया जाएगा खेल सुविधाओं का विस्तार

ewn24news choice of himachal 15 Apr,2023 1:18 am

    अनुराग ठाकुर ने किया बैडमिंटन कोर्ट व बॉक्सिंग हॉल का उद्घाटन

    हमीरपुर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को अणु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में बैडमिंटन कोर्ट, मैट्स हॉल, जूडो हॉल और बॉक्सिंग हॉल का उदघाटन किया।


    इस अवसर पर सभी खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों, साई के अधिकारियों तथा विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होने से प्रतिभाशाली खिलाड़ी बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे और आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

    उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र का विस्तार किया जाएगा और इसके लिए अगर जमीन उपलब्ध होती है तो यहां कम से कम 20 प्रमुख खेलों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं जुटाई जाएंगी तथा खिलाडिय़ों को हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया अभियान के तहत पांच वर्षों के दौरान खेल सुविधाओं पर लगभग 3200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे देश भर के खिलाडिय़ों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

    अणु में सिंथेटिक ट्रैक और अन्य खेल सुविधाओं की चर्चा करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि यहां खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए स्थानीय उद्यमियों, स्वयंसेवियों, खेल प्रेमियों और समाज के प्रमुख लोगों को आगे आना चाहिए। ये सभी लोग मिलकर एक संस्था के माध्यम से खेल गतिविधियों का बेहतर संचालन कर सकते हैं और किसी न किसी रूप में खिलाडिय़ों की मदद कर सकते हैं। इससे हमीरपुर में एक बेहतरीन खेल संस्कृति विकसित होगी। युवा खिलाडिय़ों को कड़ी मेहनत की नसीहत देते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि वे अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयारी करें तथा मैदान में खूब पसीना बहाएं। तभी वे जीवन में बेहतरीन खिलाड़ी बन सकेंगे।

    इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा देश के प्रति उनके योगदान का स्मरण किया। इस अवसर पर साई की क्षेत्रीय निदेशक ललिता शर्मा ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया तथा राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में खिलाडिय़ों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी पूर्ण चंद कटोच, साई के अधिकारी, प्रशिक्षक और विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather