Breaking News

  • मनाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पंजाब के चार तस्करों से 26 ग्राम से अधिक हेरोइन और नकदी बरामद
  • कांगड़ा : चैतड़ू में चिट्टे के साथ पकड़े गए तीन बाइक सवार युवक
  • मंडी में लगेगा रोजगार शिविर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 100 पदों पर होगी भर्ती
  • नूरपुर : इनर व्हील क्लब ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान
  • बड़ी खबर : 2 दिन में ई-केवाईसी नहीं करवाई तो बंद हो सकती है सहारा पेंशन
  • सोलन : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, सबूत मिटाने को जंगल में फेंकी देह
  • ऊना : अंब-मुबारिकपुर मार्ग पर बेसहारा पशु से टकराई वैन, चंबा के व्यक्ति की गई जान
  • बन्नी माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पर गिरी विशाल चट्टान, 14 वर्षीय मासूम की गई जान
  • कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का आगाज, इतना लगेगा किराया
  • हिमाचल में HAS अधिकारियों के तबादले, ये SDM बदले-कहां मिली तैनाती-जानें

मंडी : आदमखोर भालू ने ले ली महिला की जान, मवेशियों को चारा लेने गई थी जंगल

ewn24news choice of himachal 24 Dec,2022 9:35 pm

    पधर। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के पधर में आदमखोर भालू के हमले की घटना से दहशत का माहौल है। झटिंगरी पंचायत के शोधगण गांव में एक भालू ने महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। महिला मवेशियों को चारा लेने के लिए जंगल गई थी। यहां पर भालू ने उस पर हमला कर दिया। घटना का पता चलते ही पुलिस व वन विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लिया है।

    चंबा : वेस्ट प्रोसेसिंग की फैक्ट्री में भड़की आग, तीन मजदूर रेस्क्यू, दो लापता

    जानकारी अनुसार (जिल्हण) झटिंगरी पंचायत के शोधगण गांव की छिकड़ी देवी (60) पत्नी जसवंत सिंह बीते शुक्रवार देर शाम गांव के साथ लगते जंगल मे मवेशियों को चारा लाने गई थी। यहां जंगली भालू ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। भालू ने महिला का पूरा चेहरा नोच डाला। महिला के रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो घर से करीब 200 मीटर दूरी पर महिला का शव मिला।

    इस घटना से झटिंगरी सहित चौहार घाटी में दहशत का माहौल है। वन परिक्षेत्र अधिकारी शिवम रतन, डिप्टी रेंजर शुकरु राम और वनरक्षक मीना कुमारी सहित अन्य वन कर्मी मौके पर रवाना हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरे लगाकर आदमखोर भालू को पकड़ने की मांग की है।

    बता दें कि भालू के हमले की इस साल यह दूसरी घटना है। लगभग 10 दिन पहले चौहार घाटी की लटराण पंचायत में भालू ने एक भेड़ पालक को अपना निशाना बनाया था। जिसका टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। वन परिक्षेत्र अधिकारी शिवम रतन ने बताया कि राहत मैन्युअल के तहत पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा राशि मुहैया करवाई जाएगी साथ ही भालू को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने का प्रबंध किया जाएगा।
    एक साल में पैदा हुए बच्चे और शादियों को भी डिनोटिफाई न कर दे सरकार


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather