Breaking News

  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित
  • HPRCA : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित-यहां देखें

चंद्र कुमार बोले- मंदिरों के साथ जोड़ी जाएंगी गौशालाएं, टीकाकरण फेल करार

ewn24news choice of himachal 08 Mar,2023 2:06 am

    नूरपुर में मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कही बात

     

    ऋषि महाजन/नूरपुर। पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि गौशालाओं को मंदिरों के साथ जोड़ा जाएगा। इसको लेकर सरकार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अधिकृत कई मंदिर हैं, जिसमें डमटाल मंदिर, मां ज्वालामुखी मंदिर, कांगड़ा माता, माता चिंतपूर्णी मंदिर व बाबा बालक नाथ मंदिर आदि शामिल हैं। मंदिरों के पास काफी जमीन है। इन खाली जमीन पर गौशालाएं खोली जाएंगी। यह बात पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने  राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में कही।'
    शिमला : ठियोग-हाटकोटी हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की गई

    उन्होंने कहा कि पशुओं के टीकाकरण (कृत्रिम गर्भधान) कार्यक्र में बड़ा फेलयर है। टीकाकरण से 90 फीसदी फेलयर है और 10 फीसदी ही सफल रहते हैं। इसके लिए सिमन बैंक आदि को सुदृढ़ करना होगा। इसको लेकर पशु साइंटिस्ट के उनकी बैठकें हुई हैं। चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि उनकी सरकार 10 गारंटियों में से मुख्य गारंटी पुरानी पेंशन लागू कर दी है। महिलाओं को 1500 रुपए भत्ता और युवाओं को एक लाख रोजगार को लेकर भी रिपोर्ट कैबिनेट में सौंप दी है।

    पूर्व जयराम सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि बिना किसी सर्वे, बिना किसी मापदंड आदि के संस्थान खोल दिए। जैसे उनके विधानसभा क्षेत्र कोटला का उदाहरण है। यहां सीनियर सेकेंडरी स्कूल की भवन पर कॉलेज और आईटीआई का फट्टा लगा दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि तीसरा भी लगा देना था पशु औषद्यालय का। उन्होंने कहा कि फट्टे लगाने से कुछ नहीं होता है। संस्थान खोलने के लिए सर्वे होता है और वित्त विभाग की मंजूरी लेनी होती है। कॉलेज खोलना कोई गलत नहीं है। हमने भी खोले थे पर सभी मंजूरी के बाद खोले गए थे। पूर्व भाजपा सरकार ने बिना सिर पैर के संस्थान खोले हैं।
    हिमाचल में बड़ा हादसा : गाड़ी ने कुचले 9 राहगीर, 5 की मौत, 2 PGI रेफर


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather