Breaking News

  • धर्मशाला जेल में मारपीट, चार सुरक्षा कर्मी और चार कैदी घायल-क्रॉस FIR
  • पुहाड़ा की खोली खड्ड के तेज बहाव में अज्ञात व्यक्ति के बहने की सूचना, प्रशासन अलर्ट
  • हिमाचल में दो दिन चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
  • बाजारों में पहुंची पौंग डैम की मछली, रोड़ डिब्बर में पहले दिन 21 क्विंटल हुई एकत्रित
  • चंबा के उच्च विद्यालय जटकरी में स्वतंत्रता दिवस की धूम, नारी अदालत ग्रुप ने स्कूल लिया गोद
  • 80 करोड़ की संपत्ति दान करने वाले डॉ राजेन्द्र कंवर स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित, सीएम सुक्खू ने सराहा
  • सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की बड़ी बात, बड़सर में बोले, BPL सूची जैसी है, वैसी ही रहेगी
  • हिमाचल के Gen Z से सीएम सुक्खू की अपील, उनके कार्यकाल में किसी भी भर्ती परीक्षा में पेपर नहीं हुआ लीक
  • हिमाचल में इन आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा संशोधित पारिश्रमिक, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
  • HPBOSE ने शुरू की स्टेट ओपन स्कूल परीक्षा की तैयारियां, शिक्षकों से मांगे ऑनलाइन आवेदन

मंडी में हादसा : पंडोह डैम में गिरा तेल से भरा टैंकर, दो की गई जान

ewn24news choice of himachal 04 Jan,2023 6:31 pm

    कांगड़ा और ऊना जिला के थे रहने वाले

    मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां तेल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पंडोह डैम में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


    हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं, आशंका जताई जा रही थी कि टैंकर में और लोग भी मौजूद होंगे जिनकी तलाश के लिए पुलिस ने डैम में काफी देर सर्च अभियान भी चलाया।


    मृतकों की पहचान उमेश कुमार पुत्र सोम नाथ ग्राम छत्रपुर जिला ऊना और विवेक शर्मा पुत्र अरुण कुमार वीपीओ अलोह तहसील रक्कड़ जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

    हिमाचल विधानसभा : नई सरकार का पहला सत्र, तपोवन में लौटी रौनक, लोगों में दिखा उत्साह

    जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार सुबह 6 बजे के करीब पेश आया है। हादसे के समय पंजाब नंबर का टैंकर (PB65AG-5656) तेल सप्लाई देकर कुल्लू लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया और दो शवों को डैम से बाहर निकाला।


    एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि की है वहीं, एसडीएम सदर रितिका जिंदल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




    [embed]
    [/embed]






    [embed]
    [/embed]



    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather