Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कृषि मंत्री की बड़ी बात : इन ठेकेदारों को आबंटित नहीं किया जाएगा कार्य, पढ़ें खबर

ewn24news choice of himachal 12 May,2023 3:42 am

    घटिया निर्माण करने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्ट

    ऋषि महाजन/ज्वाली। कृषि व पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा समयबद्धता को सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं। वह वीरवार को स्थानीय विश्राम गृह में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक के अवसर पर बोल रहे थे।
    नशे के कारोबार पर सिरमौर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्हाट्सएप नंबर जारी

    कृषि मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस ठेकेदार के विरुद्ध निर्माण कार्य में कोताही की जांच विजिलेंस के पास चल रही है, ऐसे ठेकेदार को कोई भी कार्य आवंटित नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ठेकेदार का कार्य तय मानकों के अनुरूप सही नहीं पाए जाने पर उसका भुगतान रोकने सहित उसे ब्लैक लिस्ट करने के भी अधिकरियों को निर्देश दिए।

    उन्होंने अधिकारियों से निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने सहित इनकी गुणवत्ता पर किसी भी प्रकार का समझौता न करने पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति तथा गुणवत्ता जांचने के लिए समय-समय पर कार्यस्थलों का निरीक्षण करने को कहा।
    कृषि मंत्री की बड़ी बात : इन ठेकेदारों को आबंटित नहीं किया जाएगा कार्य, पढ़ें खबर

    चंद्र कुमार ने अधिकारियों को सरकारी भवनों के निर्माण व रखरखाव के लिए जमा राशि की टेंडर प्रक्रिया को भी प्राथमिकता पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में उनके पूर्व कार्यकाल में सड़कों व पुलों का जाल बिछाया गया है। इसके अतिरिक्त स्कूल भवनों सहित अन्य कार्यालय भवनों का निर्माण करवाया गया है। उन्होंन क्षेत्र की पुरानी सड़कों के बेहतर रखरखाव के भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

    चंद्र कुमार ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का योजनाबद्ध तरीके से समग्र एवं स्थायी विकास उनकी प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, स्वच्छ पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी उच्च प्राथमिकता हैं, जिसके लिए धन की कोई कमी नहीं रखी जाएगी।
    Breaking: हिमाचल में एक सप्ताह के अंदर जारी होंगे इन लिखित परीक्षाओं के परिणाम

    कृषि मंत्री ने सुनी जनसमस्याएं

    इसके उपरान्त कृषि मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया। जबकि शेष समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
    ये रहे मौजूद

    इस अवसर पर एसडीएम मोहिंद्र प्रताप सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मोहिंद्र धीमान, अधिशासी अभियंता रवि भूषण व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


    आयोग ने 1,600 पदों पर शुरू की भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू-जल्द करें


    15 मई को होगा शिमला नगर निगम मेयर और डिप्टी मेयर के नाम का ऐलान


    'सुख' की सरकार में दुखी चंगर क्षेत्र की 11 पंचायतों के बाशिंदे, धरने की तैयारी


    हिमाचल की बेटी सीनियर कैप्टन रवीना को इंडिगो एयरलाइंस ने किया सम्मानित


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather