Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

सिरमौर : अग्निवीर पंकज चौहान पंचतत्व में विलीन, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

ewn24news choice of himachal 27 May,2023 5:46 pm

    जबलपुर ट्रेनिंग सेंटर में आया था साइलेंट हार्ट अटैक

    सराहां। सिरमौर जिला के पच्छाद उपमंडल की बागथन पंचायत के अग्निवीर पंकज चौहान शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। अग्निवीर पंकज चौहान का सैन्य सम्मान के साथ पैतृक गांव बघार पावरी में अंतिम संस्कार किया गया। अग्निवीर सैनिक को नाहन फर्स्ट पैरा यूनिट की टीम ने सैन्य सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया। परिजनों सहित क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से पंकज को अंतिम विदाई दी। छोटे भाई विनीत चौहान ने अग्निवीर पंकज चौहान को मुखाग्नि दी।
    हिमाचल में 20 बने नायब तहसीलदार, रिजल्ट किया घोषित

     

    सिरमौर प्रशासन की तरफ से पच्छाद के नायब तहसीलदार अश्वनी कुमार, कानूनगो सुरेश कुमार के अलावा भूतपूर्व सैनिक एकता मंच की तरफ से लाल चंद, नरेंद्र कुमार, संजीव कुमार, एएसआई मोती लाल ने अग्निवीर पंकज चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की। क्षेत्र के सैकड़ों लोग पंकज चौहान को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे। पंकज के अचानक निधन से बागथन पंचायत में शोक की लहर है।



    शुक्रवार सुबह हवाई मार्ग से पंकज चौहान की पार्थिव देह चंडीगढ़ पहुंचाई गई। यहां से सड़क मार्ग से सेना के वाहन में पार्थिव देह को उनके पैतृक गांव बघार पावरी पहुंचाया गया। अग्निवीर पंकज की पार्थिव देह जब घर पहुंची तो पिता सतपाल सिंह, माता रीना देवी व भाई विनीत चौहान फूट-फूट कर रोने लगे। इतनी कम उम्र में ही पंकज इस दुनिया को अलविदा कह गया। पंकज के पिता सतपाल सिंह खेतीबाड़ी करते हैं जबकि मां रीना देवी गृहिणी हैं।
    जरा ध्यान दें : मंडी से पंडोह फोरलेन रात को तीन घंटे रहेगा बंद

     

    बता दें कि अग्निवीर पंकज चौहान को जबलपुर ट्रेनिंग सेंटर में साइलेंट हार्ट अटैक आया था जिसके चलते उनका निधन हो गया था। बुधवार रात को परिजनों को उनके बेटे के निधन की सूचना दी गई थी। 9 मार्च, 2004 को जन्मे पंकज ने 28 फरवरी, 2023 को जबलपुर में अग्निवीर के दूसरे बैच में प्रशिक्षण शुरू किया था।


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather