Breaking News

  • सीएम सुक्खू का ऐलान, हिमाचल पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 800 पदों पर होगी भर्ती
  • चंबा में भीषण सड़क हादसा : गहरी खाई में गिरा वाहन, एक ही परिवार के 7 लोगों की गई जान
  • हमीरपुर के भालू के दिवंगत मर्चेंट नेवी अधिकारी आदित्य शर्मा का अंतिम संस्कार
  • फतेहपुर ब्लॉक समिति पर कांग्रेस का कब्जा, अनीता कुमारी अध्यक्ष तो कुलवंत सिंह उपाध्यक्ष चुने
  • HPBOSE : 9वीं व 11वीं के कंपार्टमेंट छात्र हो जाएं तैयार, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा
  • हिमाचल में इस माह अब तक 9 फीसदी कम बारिश, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
  • सिरमौर : घरेलू कलह से परेशान युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, शादी के बाद से चल रहा था विवाद
  • रविंद्र नाथ टैगोर उच्च विद्यालय रैंखा में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ ने सीखी आपदा सुरक्षा
  • पठानकोट-भरमौर NH पर बड़ा हादसा : छतरी मोड़ के पास 800 फीट नीचे लुढ़की कार, दो घरों के चिराग बुझे
  • हिमाचल असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज कैडर भर्ती, SET-2026 पास भी कर सकेंगे आवेदन

शिमला : अग्निवीर भर्ती फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी

ewn24news choice of himachal 29 Oct,2023 12:03 am

    रामपुर बुशहर में 18 से 24 नवंबर तक होगी

     

    शिमला। अग्निपथ योजना के तहत सेना की अग्निवीर भर्ती के लिए शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिलों के ऑनलाइन परीक्षा पास उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। सेना भर्ती कार्यालय शिमला की भर्ती निदेशक कर्नल पुष्पिंदर कौर ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा पास युवा जॉइन इंडियन आर्मी वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती रैली का आयोजन प्रिथी मिलिट्री स्टेशन आवेरीपट्टी रामपुर बुशहर में 18 नवंबर से 24 नवंबर, 2023  के बीच किया जाएगा।

    युवाओं को अग्निवीर बनने के लिए 1600 मीटर या 1.6 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी, कम से कम 6 और अधिकतम 10 चिनअप करने होंगे, 9 फुट गड्डा पार करना होगा, जिगजैंग बैलेंस दिखाना होगा। 18 नवंबर 2023 को शिमला जिला की सभी तहसील तथा सोलन ज़िला के अर्की तहसील के युवा रैली में भाग लेंगे। 19 नवंबर 2023 को सोलन जिला के बद्दी तहसील को छोड़कर सभी तहसीलों के युवा सम्मिलित होंगे।

    20 नवंबर 2023 को सोलन जिला की बद्दी तहसील और सिरमौर जिला की हरिपुरधार, नारग, पझौता, माजरा, कमरउ, नाहन, नौहरा, रोनाहाट और शिलाई तहसील के युवा सम्मिलित होंगे। 21 नवंबर 2023 को सिरमौर जिला के पांवटा साहिब, राजगढ़, रेणुका, पच्छाद तथा ददाहू तहसील युवा सम्मिलित होंगे। 22 नवंबर 2023 को शिमला, सोलन और सिरमौर जिला के अग्निवीर टैक्नीकल, अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन और किन्नौर जिला अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टैक्नीकल, अग्निवीर कलर्क/एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन के युवा सम्मिलित होंगे।

    उन्होंने बताया कि जो युवा फिजिकल टेस्ट को पास करेंगे उन युवाओं का दूसरे दिन मेडिकल टेस्ट होगा। कर्नल पुष्पिंदर कौर ने युवाओं से आह्वान किया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में यदि कोई भी दिक्कत हो तो भर्ती कार्यालय शिमला से संपर्क करें तथा यह कार्यालय संपूर्ण मदद करेगा। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती होना निशुल्क है तथा भर्ती पूर्णतः पारदर्शी और योग्यता पर निर्भर है, इसलिए किसी प्रकार के प्रलोभन में न आएं।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather