Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

शिमला : कंडा जेल से रिहा हुए आरोपी ने किया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मर्डर

ewn24news choice of himachal 10 Feb,2023 9:41 pm

    हत्या के कारणों का अभी तक नहीं हुआ खुलासा

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला में ठियोग के तहत आंगनबाड़ी केंद्र ब्लग में काम कर रही कार्यकर्ता की डंडों से पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार दोपहर की है, जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका केंद्र में थी। इसी बीच आरोपी ने मौके पर पहुंचकर इस घटना को अंजाम दिया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
    कांगड़ा : सिक्योरिटी सुपरवाइजर और गार्ड के 200 पदों पर भर्ती-18,000 तक सैलरी 




    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। मृतक महिला की पहचान रीना (49) पत्नी बरिया राम गांव सांधल डाकखाना तहसील ठियोग जिला शिमला के रूप में हुई है। वहीं आरोपी राजिंदर सिंह (40) देहा की ग्राम पंचायत नाहुल का निवासी है। फिलहाल दोनों के बीच किसी तरह के संबंध का खुलासा नहीं हुआ है।

    एएसपी शिमला शहर रमेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मामूली नोकझोंक के बाद इस व्यक्ति ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को डंडे के प्रहार से मौत के घाट उतार लिया। उन्होंने बताया कि ठियोग के ब्लग में आंगनवाड़ी केंद्र में जाने से रोका था जिसे लेकर इनमें कहासुनी हुई। यह व्यक्ति पहले भी अपनी भाभी के साथ मारपीट के आरोप में संलिप्त पाया गया था और यह सजा काट कर हाल ही में कंडा जेल से रिहा हुआ था।
    हिमाचल में आज और कल मौसम रहेगा खराब, बारिश-बर्फबारी के आसार

    यह व्यक्ति काफी गुस्सैल प्रवृत्ति का है। महिला व आरोपी में आपसी रंजिश की भी कोई बात सामने नहीं आई है। पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एएसपी ने बताया कि एफएसएल टीम निरीक्षण के लिए मौके पर जाएगी। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


    ">आज की ता
    ">जा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather