Breaking News

  • कांगड़ा पुलिस का एक्शन : साई यूनिवर्सिटी बैंड के समीप दो तस्कर चिट्टे के साथ गिरफ्तार
  • मंडी जिला में 1600 पदों पर भर्ती : युवक और युवतियां दोनों ले सकते भाग-इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • कांगड़ा में विदेश में नौकरी का बढ़िया मौका : 10वीं पास के लिए मुफ्त आवास, ट्रांसपोर्ट और रिटर्न एयर टिकट की सुविधा
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल
  • हिमाचल में सरकारी नौकरी : HPPSC ने कृषि विकास अधिकारी के पदों पर निकाली भर्ती
  • हिमाचल में भारी से बहुत भारी और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी-डिटेल में जानें
  • देहरा के दरकाटा के नितिन कुमार की करें मदद, गंभीर किडनी बीमारी से हैं पीड़ित

कांगड़ा: महाराष्ट्र के डॉक्टर की हादसे में मौत-टांडा में कर रहे थे पढ़ाई

ewn24news choice of himachal 01 Dec,2022 4:36 pm

    साथी छात्रा घायल, बोदड़ बल्ला में ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर

    कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा जिला के मेडिकल कॉलेज टांडा के एक प्रशिक्षु डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत हो गई है। साथ ही उनकी साथी छात्रा घायल हैं। जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज टांडा में चल रहा है। दोनों स्कूटी पर सवार होकर निजी रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जा रहे थे और रास्ते में ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में प्रशिक्षु डॉक्टर की मौके पर मौत हो गई। हादसा मेडिकल कॉलेज टांडा के पास बोदड़ बल्ला में हुआ है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार है। चालक की तलाश की जा रही है।

    HP TET: बोर्ड के पास पहुंचे 65,160 आवेदन, 4,620 रिजेक्ट-जाने कारण

    बता दें कि बांद्रा महाराष्ट्र निवासी पीयूष पाल (32) मेडिकल कॉलेज टांडा में ईएनटी विभाग में पीजी दूसरे साल के छात्र थे। बुधवार देर शाम वह अपनी एक साथी छात्रा इंदिरा के साथ महाराष्ट्र नंबर स्कूटी में सवार होकर निजी रेस्टोरेंट में डिनर के लिए निकले थे। जब वह बोदड़ बल्ला पहुंचे तो टांडा से बाईपास की तरफ जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक पीयूष को कुछ दूरी तक घसीटते ले गया। सड़क पर निशान इस बात को प्रमाणित कर रहे हैं।
    हिमाचल: ट्यूशन के लिए दबाव बना रहे थे शिक्षक- कसा शिकंजा

    हादसे में पीयूष की मौत हो गई और इंदिरा गंभीर रूप से घायल हो गईं। इंदिरा को मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जहां हादसा हुआ पास ही एक घर के सीसीटीवी में हादसा कैद हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच को आगे बढ़ा रही है। फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है। मामले की जांच कांगड़ा पुलिस थाना के हैड कांस्टेबल रविंद्र कुमार कर रहे हैं।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather