Breaking News

  • SBI का लोन मैनेजर चिट्टा तस्करी मामले में गिरफ्तार, सिरमौर की राजगढ़ तहसील का निवासी
  • अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का चाबुक-दो दिन में 8 वाहन इम्पाउंड
  • इंदौरा : ब्यास में डूबे किशोर की देह बरामद, प्रशासन ने परिजनों को दी 25 हजार की फौरी राहत
  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं कई महत्वपूर्ण फैसले
  • हिमाचल : यौन उत्पीड़न व छेड़छाड़ मामलों में संलिप्त इन तीन शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
  • सोलन : हॉस्टल की बालकनी से कूदा निजी विश्वविद्यालय का छात्र-IGMC रेफर
  • पालमपुर में फिर आई सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, इस बार भरे जाएंगे 120 पद
  • ITI मंडी में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव : 26,500 रुपए तक वेतन के साथ मिलेगी कई सुविधाएं
  • ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के 100 पदों पर निकली भर्ती, हमीरपुर में होंगे इंटरव्यू
  • सेल्स एग्जीक्यूटिव और सेल्स मेनेजर के पदों पर भर्ती, घुमारवीं में 17 को इंटरव्यू

हिमाचल: कॉलेज से निकाले जा रहे यूजी में फेल छात्र, ABVP भड़की

ewn24news choice of himachal 29 Nov,2022 10:01 pm

    छात्रों के पेपरों की निशुल्क रिचेकिंग की मांग उठाई

    शिमला। एबीवीपी ने अंडर ग्रेजुएट (यूजी) के रिजल्ट में फेल छात्रों के पेपरों की निशुल्क रिचेकिंग करने को आवाज बुलंद की है। उन्हें तब तक उसी कक्षा में पढ़ने दिए जाने की मांग भी की है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने करीब पांच माह बाद यूजी का रिजल्ट घोषित किया, लेकिन इस परीक्षा में प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों के 80 फीसदी छात्र फेल हो गए।

    विश्वविद्यालय की ओर से घोषित किए गए पहले और दूसरे साल के रिजल्ट में करीब 80 फीसदी छात्र परीक्षा पास नहीं कर सके हैं। जिसके बाद छात्र संगठन विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ उग्र हो गए हैं। छात्रों का आरोप है कि इस बार एचपीयू ने पेपर चेकिंग के लिए कम्प्यूटर का इस्तेमाल किया यानी मैनुअल आधार पर पेपर चेक नहीं हुए। ईआरपी सिस्टम में खामी के चलते छात्र फेल हुए हैं।

    छात्र संगठन एबीवीपी ने आज विश्वविद्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। एबीवीपी के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने कहा कि विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण 80 फीसदी छात्र फेल हो गए हैं। इसको लेकर विश्वविद्यालय के प्रो वीसी को ज्ञापन दिया गया था और उन्होंने दो दिन का समय मांगा, लेकिन इतने दिन बाद भी वह गायब हैं। उन्होंने कहा कि फेल हुए छात्रों को कॉलेज से निकाला जा रहा है। एबीवीपी मांग करती हैं कि फेल हुए छात्रों की निशुल्क रिचेकिंग हो, ओर उन्हें तब तक उसी कक्षा में पढ़ने दिया जाए।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather