Breaking News

  • 29 जुलाई सुबह 9 बजे तक 6 जिलों में कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट
  • नूरपुर में बोले शिक्षा मंत्री : 150 सरकारी स्कूलों में बनेगा अलग शिक्षक कैडर, 4000 शिक्षकों की होगी भर्ती
  • हादसा : 53 मील पर पुल की रेलिंग तोड़कर खाई में गिरा गेहूं से लदा ट्रक, दो की गई जान, चालक गंभीर
  • भरमौर-पठानकोट हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, मासूम समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की गई जान
  • HPRCA भर्ती अपडेट : JE सिविल, शिक्षक और OTA पदों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी
  • ITI सुंदरनगर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, रोजगार अवसर का उठाएं लाभ
  • मुख्यमंत्री सहारा योजना : कहां और कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, क्या दस्तावेज जरूरी- जानें
  • हॉस्पिटॅलिटी सेक्टर में बंपर भर्ती : 10वीं या 12वीं पास के लिए बढ़िया मौका, मंडी में इंटरव्यू
  • हिमाचल में अगले 12 घंटे में यहां भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट है जारी
  • व्हाइट पेपर कमेटी के गठन की तैयारी में हिमाचल सरकार, सीएम सुक्खू ने किया खुलासा

हिमाचल में 'आप' के 'मोदी हटाओ देश बचाओ' अभियान का आगाज

ewn24news choice of himachal 30 Mar,2023 9:51 pm

    आम आदमी पार्टी ने शिमला में दीवारों पर लगाए पोस्टर

     

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने मोदी हटाओ देश बचाओ अभियान की शुरुआत की है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि मोदी सरकार देश में लोकतंत्र की हत्या कर रही है। सरकार की कमियों को बताने वालों को लोकतंत्र विरोधी बताया जा रहा है। आम आदमी पार्टी देश में हो रही लोकतंत्र की हत्या को बर्दाश्त करने वाली नहीं है। इसके खिलाफ आम आदमी पार्टी ने शिमला सहित पूरे प्रदेश में "मोदी हटाओ देश बचाओ" पोस्टर अभियान की शुरुआत की। शिमला के लोअर बाजार व मिडल बाजार के आसपास में इस दौरान आम आदमी पार्टी ने दीवारों पर पोस्टर लगाए।
    SSC ने विभिन्न परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया, इस दिन होंगी-पढ़ें खबर

    आम आदमी पार्टी जिला शिमला के अध्यक्ष राकेश चमन ने कहा कि देश में मोदी सरकार लोकतंत्र को खत्म खत्म करने में लगी है। सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित किया जाता है। सभी विपक्षी पार्टियों की आवाज दबाने का काम किया जा रहा है। अडानी के खिलाफ जांच के लिए आवाज उठाने पर राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खत्म कर दी गई। आम आदमी पार्टी लोकतंत्र को बचाने के लिए पूरे प्रदेश में मोदी हटाओ देश बचाओ अभियान चला रही है, जिसमें गली मोहल्लों में जाकर पोस्टर लगाकर लोगों से लोकतंत्र बचाने की अपील कर रहे हैं।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather