Breaking News

  • खनन माफिया पर बड़ा प्रहार : फतेहपुर में पोकलेन और JCB समेत 9 वाहन इंपाउंड, FIR दर्ज
  • हरिपुर में मनाई श्री चंद्रधर गुलेरी की जयंती, विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
  • जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक
  • मोहाली-कुराली हाईवे पर भीषण हादसा : ऊना के प्रसिद्ध व्यवसायी के बेटा-बहू और वरिष्ठ वकील की गई जान
  • मंडी ITI में क्लब महिंद्रा और महिंद्रा एंटरप्राइज के सहयोग से होगी कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव
  • मनाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पंजाब के चार तस्करों से 26 ग्राम से अधिक हेरोइन और नकदी बरामद
  • कांगड़ा : चैतड़ू में चिट्टे के साथ पकड़े गए तीन बाइक सवार युवक
  • मंडी में लगेगा रोजगार शिविर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 100 पदों पर होगी भर्ती
  • नूरपुर : इनर व्हील क्लब ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान
  • बड़ी खबर : 2 दिन में ई-केवाईसी नहीं करवाई तो बंद हो सकती है सहारा पेंशन

बिलासपुर : शख्स ने बीच पर सड़क लगा दी रेहड़ी, क्या है वजह पढ़ें खबर

ewn24news choice of himachal 11 Mar,2023 4:16 am

    घाघस के पास मंगरोट का है मामला

     

    बिलासपुर। एक व्यक्ति ने पीडब्ल्यूडी पर मलकीयत जमीन पर अतिक्रमण का आरोप लगाया है। जब सुनवाई न हुई तो व्यक्ति ने विरोध स्वरूप  नेशनल हाईवे के बीच रेहड़ी लगा ली। व्यक्ति का दावा है कि जहां उसने रेहड़ी लगाई है वो जमीन उसकी है, जिस पर पीडब्ल्यूडी ने अतिक्रमण किया है। मामला हिमाचल प्रदेश के बिलासुपर जिला में शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर घाघस के पास मंगरोट का है।

    व्यक्ति राजनकांत शर्मा पुत्र स्वर्गीय मनोहर लाल शर्मा गांव मंगरोट जिला बिलासपुर का कहना है कि एनएच के साथ उनकी माता के नाम जमीन है। जमीन पर पीडब्ल्यूडी ने जबरदस्ती अतिक्रमण करके सड़क निकाल दी गई।



    राजनकांत ने कहा कि पहले उन्हें पता नहीं चला था बाद में तक्सीम के लिए केस किया था तहसीलदार के पास, जिसका फैसला 2009 में आ गया था। उसके बाद मौके पर जाकर पटवारी, कानूनगो ने जिसका जहां कब्जा था वहां पर कूहरे बनाए थे और निशानदेही की थी तो वहां उनकी जमीन पूरी नहीं हो रही थी।

    उसके बाद पटवारी कानूनगो ने बताया कि जो यह जमीन है वहां सड़क बना दी गई है और सड़क असल में कहीं ओर से है। मतलब सड़क कागजों में कहीं और से है। राजनकांत ने मांग की है कि निशानदेही कर उसकी कितनी भूमि सड़क में है उसको लिखित में दिया जाए, ताकि वह कोर्ट के माध्यम से पीडब्ल्यूडी से मुआवजा ले सके।
    हिमाचल मिशन डिनोटिफाइ को लेकर विधायक कुलदीप राठौर की बड़ी बात-पढ़ें खबर


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather