Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

खुशखबरी : अक्षय तृतीया से पहले सोना सस्ता, जानिए कितने कम हुए दाम

ewn24news choice of himachal 22 Apr,2023 4:00 am

    नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में अक्षय तृतीया से एक दिन पहले यानी आज सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है, वहीं चांदी का भाव 74 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 60446 रुपये है, जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी 74763 रुपये है।

    शिमला नगर निगम चुनाव : 5 ने वापस लिए नाम, 102 उम्मीदवार मैदान में

    बता दें, कल यानी 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया का त्योहार है। इस मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का समय 22 अप्रैल 2023 को सुबह 07 बजकर 49 मिनट से शुरू होकर 23 अप्रैल को सुबह 05 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। अगर आप सोना खरीदना चाह रहे हैं तो एक बार रेट्स जरूर चेक कर लें।

    इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, गुरुवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 60616 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह 60446 रुपये पर आ गया है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी सस्ता हुआ है। आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 60204 रुपये पहुंच गए हैं, वहीं 916 शुद्धता वाला सोना आज 55369 रुपये का हो गया है।
    शिमला : ऐतिहासिक रिज पर आर्ट फेस्टिवल शुरू, देश-विदेश से पहुंचे कलाकार

    इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 45335 पर आ गए हैं, वहीं 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज सस्ता होकर 35361 रुपये में आ गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 74763 रुपये की हो गई है। मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं।

    22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather