Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

शिमला : ठियोग-हाटकोटी हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की गई जान

ewn24news choice of himachal 07 Mar,2023 5:30 pm

    शिमला से ठियोग जा रही थी कार

    शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ठियोग-हाटकोटी हाईवे पर एक कार गहरी खाई में गिर गई। इसमें सवार पंजाब के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कार शिमला से ठियोग जा रही थी। इसी बीच यह अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें एक ही व्यक्ति सवार था।

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रविंद्र सिंह रायता ने पुलिस को बताया कि वह अपने बगीचे में काम कर रहा था। इसी बीच उसे गाड़ी के गिरने की आवाज सुनाई दी। वह कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा कि गाड़ी नंबर (PB 01C-8221) गिरी हुई है। गाड़ी में एक व्यक्ति था। उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
    BREAKING - हिमाचल में बड़ा हादसा : गाड़ी ने कुचले 9 राहगीर, 5 की मौत, 2 PGI रेफर

    मृतक की पहचान सतपाल सिंह पुत्र विजयपाल सिंह निवासी मकान नंबर 26 विशिष्ट सदन, शांति नगर, जिला पटियाला पंजाब के तौर पर हुई है। मृतक की उम्र करीब 32 साल बताई जा रही है। पुलिस ने IPC की धारा 279, 304 (ए) के तहत केस दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
    सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, भरे जाएंगे 147 पद- आवेदन प्रक्रिया शुरू


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather