Breaking News

  • नूरपुर में विकास अब भी फाइलों में कैद : पार्क बदहाल, पार्किंग का हल नहीं, कूड़ा व्यवस्था फेल
  • HPRCA : अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन इस दिन
  • बिलासपुर : भडोली कलां पंचायत के निवासी करेंगे चुनावों का बहिष्कार, डीसी को सौंपा ज्ञापन
  • सिरमौर : राजगढ़ में धरोटी के पास पलटी पिकअप, दो लोगों को आई हल्की चोटें
  • स्वारघाट : भुवाही BPL क्रिकेट टूर्नामेंट में देहनी टीम रही विजेता, परमिंदर मैन ऑफ द सीरीज
  • काठमांडू में छाए सरकाघाट के ऋषभ, एशियन चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, हांगकांग को हराया
  • मंडी : तेज रफ्तार ने ले ली तीन युवकों की जान, दो एम्स में लड़ रहे जिंदगी की जंग
  • कुल्लू की सैंज घाटी में झांकियों ने मोहा मन, देखने को मिली लोक जीवन की अनूठी झलक
  • IPL 2026 : धर्मशाला में तैयारियां पूरी, 04 मॉक ड्रिल्स सफलतापूर्वक संपन्न
  • HPBOSE 12TH Result : मेरिट में छाए सरकारी स्कूल, साइंस में बुरी तरह पिछड़े

मंडी : काम पर निकला था सूरज, फिसली बाइक-सिर पर लगी चोट, मौत

ewn24news choice of himachal 31 Dec,2022 7:32 pm

    जोगेंद्रनगर-मच्छयाल-सरकाघाट मार्ग पर हुआ हादसा


    मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के जोगेंद्रनगर में शनिवार सुबह दुखद हादसा पेश आया है। जोगेंद्रनगर-मच्छयाल-सरकाघाट मार्ग पर एक युवक की बाइक स्किड हो गई। युवक के सिर पर गहरी चोट लगी जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी। उसकी पत्नी के हाथों की मेहंदी का रंग अभी उतरा भी नहीं होगा कि उसका सुहाग उजड़ गया। युवक की मौत से परिवार वालों को गहरा सदमा लगा है वहीं इलाके में भी मातम पसर गया है।


    जानकारी के अनुसार युवक की पहचान सूरज (27) पुत्र दीपक कुमार निवासी जोगेंद्रनगर के रूप में हुई है। सूरज मार्केटिंग का काम करता था। शनिवार सुबह काम के सिलसिले में ही वह बाइक पर सवार होकर घरमेहड़ जा रहा था। जोगेंद्रनगर-मच्छयाल-सरकाघाट मार्ग पर वार्ड नंबर-3 आदर्श कॉलोनी के पास बाइक स्किट हो गई और सूरज सड़क पर जा गिरा। उसके सिर पर गहरी चोट आई थी जिसके बाद काफी खून निकल रहा था।

    पालमपुर के राख-नगरी में 35 करोड़ रुपये से स्थापित होगा आईटी पार्क 


    स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। 108 एंबुलेंस के माध्यम से युवक को अचेत अवस्था में सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जिसके बाद इसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा। थाना प्रभारी जोगेंद्रनगर प्रीतम जरियाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।






    [embed]
    [/embed]


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather