Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

कांगड़ा : 25 जुलाई को यहां लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 3184 युवाओं को दी जाएगी नौकरी

ewn24news choice of himachal 23 Jul,2023 12:25 am

    जनरल एसपी सिंह करेंगे मेले का शुभारंभ

     

    धर्मशाला। कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां में बाल मेले के उपलक्ष्य पर 25 जुलाई को राज्य का सबसे बड़ा रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें 42 के करीब नामी गिरामी कंपनियां 3184 युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाएंगी। इसमें 8वीं पास,10वीं तथा 12वीं पास बेरोजगारों के साथ साथ आईटीआई, डिप्लोमा धारकों, स्नातक, स्नातकोत्तर, फार्मा बीटेक,एमबीए, जीएनएम इत्यादि प्रशिक्षितों को रोजगार के अवसर मिलेंगे इस बाबत कंपनियों ने अपनी वैकेंसी रिपोर्ट भी भेजी है।
    डीजीपी संजय कुंडू बोले- 11 माह में पुलिस जिला नूरपुर ने किया अच्छा काम

    पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने बताया कि मेले की तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। बाल मेले का 25 जुलाई को ले जनरल एसपी सिंह शुभारंभ करेंगे, जबकि 26 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल मेगा मेडिकल कैंप तथा पदमश्री ललिता वकील रोजगार मेला में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई को बाल मेले के समापन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे।
    हिमाचल : बारिश का कहर जारी, कहीं फटा बादल, गिरे पेड़, जमीन धंसी, मार्ग बंद

     

    आरएस बाली ने कहा कि मेले में तीनों दिन लोगों के लिए धाम का आयोजन भी किया जाएगा, जबकि बच्चों के लिए आईसक्रीम, जलेबियां तथा विभिन्न पकवान भी तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही निशुल्क झूले भी स्थापित किए जाएंगे, ताकि बच्चों का भरपूर मनोरंजन हो सके। उन्होंने कहा कि नगरोटा के विकास पुरूष जीएस बाली हमेशा लोगों के दिलों में बसते हैं तथा इस बाल मेले की शुरूआत जीएस बाली ने ही की थी इसी पंरपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

    आरएस बाली ने कहा कि गत वर्ष संघर्ष रोजगार यात्रा 27 जुलाई को नगरोटा से आरंभ की गई थी तथा पूरे प्रदेश भर के युवाओं को इसके साथ जोड़ा गया था उसी संघर्ष यात्रा के दौरान युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने का संकल्प लिया था तथा इसी दिशा में पहला विशाल रोजगार मेला नगरोटा में आयोजित किया जा रहा है, ताकि युवाओं को घर द्वार पर रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में आगे बढ सकें। आरएस बाली ने कहा कि बाल मेले के दौरान मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक निशुल्क तौर पर रोगियों का चेकअप करेंगे तथा साथ ही दवाइयां तथा टेस्ट भी निशुल्क किए जाएंगे।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather