Breaking News

  • भोरंज में आंगनवाड़ी सहायिका पदों के लिए अब 20 नवंबर तक करें आवेदन
  • बैजनाथ : चेक बाउंस मामले में फरार चल रहे महिला समेत दो उद्घोषित अपराधी पंजाब से दबोचे
  • कुनिहार के देव कुरगन मंदिर में चोरी का पर्दाफाश : CCTV ने पकड़वाया चोर, नकदी बरामद
  • कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन : ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म गिरोह का भंडाफोड़, 41 मोबाइल और 7 लैपटॉप बरामद
  • चंबा के भरमौर में दर्दनाक हादसा : 400 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, चालक की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR की भर्ती : गोहर, नेरचौक और सुंदरनगर में 27 अक्टूबर से इंटरव्यू
  • कुल्लू : दो किलो चरस के साथ महिला गिरफ्तार, बरशैणी-तोष मार्ग पर रंगे हाथ पकड़ी
  • हिमाचल सरकार का कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली गिफ्ट : 5 फीसदी डीए और 10000 एरियर का ऐलान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • गगरेट की कंपनी में फिटर, टर्नर और मशीनिस्ट के पदों पर भर्ती-27 अक्टूबर को पहुंचें ITI पास

पीरनिगाह में माथा टेककर लौट रहे परिवार पर टूटा कहर : दादी-पोते की गई जान, 6 घायल

ewn24 news choice of himachal 10 Oct,2026 6:38 pm


    ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह के समीप शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पर एक तीन पहिया मॉडिफाइड बाइक रेहड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

    हादसे में एक बच्चे और उसकी दादी की जान चली गई, जबकि परिवार के छह अन्य सदस्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान अखिल (3) और उसकी दादी जिलो कुमारी (65) पत्नी लाभिया निवासी भलथ, जिला कपूरथला पंजाब के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

    घायलों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला और बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घायलों में एक महिला के सिर में फ्रेक्चर होने के चलते उसे पीजीआई रेफर किया गया है।

    जानकारी के मुताबिक, कपूरथला जिला के भलथ का ये परिवार शनिवार सुबह पीरनिगाह मंदिर में माथा टेकने आया था। दर्शन करने के बाद परिवार के सदस्य बाइक रेहड़ी पर सवार होकर घर की ओर लौट रहे थे। मंदिर से कुछ दूरी पर पहुंचते ही वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

    घायलों की पहचान लाड़ी (32), उसकी पत्नी हीना (30) सहित उनके बच्चों में अभय (10), लक्ष्य (9), आरव (3) और अरुण (2) के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

    सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। एसपी ऊना सचिन हीरेमठ ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather