Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

लाहौल स्पीति : बर्फबारी के चलते फंसे 9 मजदूर निकाले, साढ़े सात घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

ewn24news choice of himachal 20 Apr,2023 7:58 pm

    दारचा शिंकुला रोड का है मामला

    केलांग। हिमाचल के लाहौल स्पीति में बर्फबारी के चलते फंसे मजदूरों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। इसमें पुलिस चौकी दारचा के पुलिसकर्मियों और रारिक गांव के छेरिंग जिग्मे का अहम योगदान रहा।

    बता दें कि 19 अप्रैल की रात करीब 10 बजे पुलिस पोस्ट दारचा को सूचना मिली कि दारचा शिंकुला रोड पर बीआरओ की लोकेशन 18 किलोमीटर के पास 9 मजदूर फंसे हुए हैं।
    धर्मशाला बस अड्डे पर सजी रह गईं इलेक्ट्रिक बसें, नहीं हो पाया शुभारंभ

    मजदूरों के पास न ही कोई हीटिंग उपकरण उपलब्ध है, जिनकी मदद से वे वहां पर रात काट पाए। जिस इलाके में वे फंसे हैं, वहां पर हिमस्खलन आने की भी संभावना है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी दारचा से पुलिस टीम अपने निजी वाहन से मौके के लिए रवाना हुई।

    रारिक पहुंचकर उन्होंने पाया कि वाहन का आगे जाना संभव नहीं है, जिस पर उन्होंने रारिक गांव के किसी व्यक्ति की मदद लेने की सोची, जिसकी मदद से वे वहां से आगे जा सकें।
    Breaking : हिमाचल सरकार ने बदले तहसीलदार, किसको कहां भेजा देखें

    इस पर छेरिंग जिग्मे नाम के शख्स ने अपना 4 बाई 4 कैंपर पुलिस को मुहैया कराया और खुद पुलिस टीम के साथ रेस्क्यू के लिए आगे बढ़ा। लोकेशन 18 किलोमीटर पर पहुंचने के बाद उक्त पुलिस टीम को पता चला कि मजदूर यहां से 2 किलोमीटर आगे फंसे हुए हैं और वाहन का वहां पहुंचना संभव नहीं है।

    ऐसे में पुलिस टीम ने अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए वहां से आगे पैदल चलना ही उचित समझा। कड़ी मशक्कत और जद्दोजहद के बाद पुलिस टीम मजदूरों तक पहुंची तो पाया कि सभी मजदूर सुरक्षित हैं और उन्हें तुरंत रेस्क्यू कर सकुशल पालोमो लाया गया। पुलिस टीम को इस बचाव कार्य में करीब साढ़े सात घंटे लगे।
    हिमाचल : 80 पदों पर होगी भर्ती, 17 हजार रुपये मिलेगा न्यूनतम वेतन

    यह बचाव कार्य सुबह 5:30 बजे पूरा किया गया। आपात स्थिति में या कोई संबंधित जानकारी प्राप्त करने व देने हेतु जिला आपदा नियंत्रण कक्ष 94594 61355 या जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष 89880 92298 के फोन नंबर पर सम्पर्क करें। यह जानकारी एसपी लाहौल स्पीति मानव वर्मा ने दी।
    HPU में 20 और 21 अप्रैल को अवकाश घोषित-जानिए कारण


    शिमला : राष्ट्रपति के काफिले के लिए रोकी एंबुलेंस, 20 मिनट तक मरीज सहित खड़ी रही


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather