Breaking News

  • एशियाई खेल-2026 : हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ के नकद पुरस्कारों की घोषणा
  • HPRCA : रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • कांगड़ा पुलिस का एक्शन : साई यूनिवर्सिटी बैंड के समीप दो तस्कर चिट्टे के साथ गिरफ्तार
  • मंडी जिला में 1600 पदों पर भर्ती : युवक और युवतियां दोनों ले सकते भाग-इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • कांगड़ा में विदेश में नौकरी का बढ़िया मौका : 10वीं पास के लिए मुफ्त आवास, ट्रांसपोर्ट और रिटर्न एयर टिकट की सुविधा
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल

कांगड़ा : गगल एयरपोर्ट पर विदेशी मेहमानों का जोरदार स्वागत, कलाकारों के साथ झूमे

ewn24news choice of himachal 18 Apr,2023 11:03 pm

    कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के धर्मशाला में 19-20 अप्रैल को होने जा रहे जी20 सम्मेलन के लिए भारत समेत 20 देशों के 60 डेलीगेट्स मंगलवार को धर्मशाला पहुंचे। सभी मेहमानों का कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर हिमाचली परंपरा के अनुरूप खास अंदाज में स्वागत किया गया।

    उनकी अगवानी के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली, सांसद किशन कपूर तथा इंदु गोस्वामी, विधायक सुधीर शर्मा तथा विपिन परमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा जिला प्रशासन के अधिकारी एयरपोर्ट पर उपस्थित रहे।

    वहां पारंपरिक वेशभूषा में सजीं युवतियों ने टीका लगाकर सभी डेलीगेट्स का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर लोक कलाकारों ने हिमाचली फोक कल्चर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मेहमानों का मन मोह लिया। एयरपोर्ट पर अभूतपूर्व स्वागत और हिमाचली संस्कृति से डेलीगेट्स बेहद प्रभावित नजर आए।



    इस दौरान मेहमानों ने हिमाचली गानों व वाद्य यत्रों की धुनों पर लोक कलाकारों के साथ थिरकते हुए आनंद लिया। उसके उपरांत डेलीगेट्स को धर्मशाला के होटल रेडिसन ब्लू होटल ले जाया गया। वहां भी उनकी गर्मजोशी से अगवानी हुई।

    बता दें, धर्मशाला में 19-20 अप्रैल को होने वाले जी20 सम्मेलन में ‘रिसर्च एंड इनोवेशन इनिशिएटिव गैदरिंग‘ विषय के तहत नवीनतम अनुसंधान और नवाचारों पर चर्चा होगी। जी20 सम्मेलन के आयोजन के लिए होटल रेडिसन ब्लू को चिन्हित किया गया है। बैठक के अलावा मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था भी रेडिसन ब्लू में ही है।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather