Breaking News

  • डिजिटल पुलिसिंग में नूरपुर पुलिस का दबदबा : ICJS सर्च में हिमाचल में नंबर-वन
  • ओम साईं यूथ करियर डिफेंस अकादमी : 6 युवाओं का अग्निवीर GD में चयन, 4 ने विभिन्न रेजिमेंट्स में गाड़े झंडे
  • कांगड़ा में चुनावी बवाल : झिकली इच्छी पंचायत में प्रधानी के चुनाव नतीजे के बाद भारी हंगामा
  • HPRCA ने घोषित किया JOA (लाइब्रेरी) परीक्षा का परिणाम, इस दिन होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • हिमाचल : जाहलमा पुल डैमेज, पांगी और लाहौल घाटी की 14 पंचायतों का केलांग-मनाली से संपर्क टूटा
  • बंगोली पंचायत में शुभम चौधरी 28 साल की उम्र में चुने प्रधान, जिंदर उपप्रधान
  • ज्वालामुखी : सिहोरपांई पंचायत चुनाव में कांता देवी प्रधान और अनूप चौहान बने उप-प्रधान
  • बिलासपुर : गरामोड़ा फोरलेन पर कार से 3 किलो से अधिक चरस बरामद, मंडी के 5 तस्कर गिरफ्तार
  • कुल्लू : चुनावी ड्यूटी से गायब रहना पड़ा महंगा, पोलिंग ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी
  • बिलासपुर : ससुराल में दामाद पर ससुर और साले ने बरसाए डंडे, थप्पड़-मुक्कों से पीटकर किया लहूलुहान

बजट सत्र: हिमाचल में बिना शिक्षक के 455 स्कूल, क्या बोले- मंत्री, पढ़ें खबर

ewn24news choice of himachal 29 Mar,2023 9:51 pm

    3,148  पाठशालाओं में सिंगल टीचर

    शिमला। हिमाचल में करीब 455 स्कूल बिना शिक्षक हैं। साथ ही 3,148 स्कूलों में एक टीचर है। यह जानकारी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल में दी। चौपाल के विधायक बलबीर सिंह वर्मा ने इस बारे सवाल पूछा था। शिक्षा मंत्री ने कहा कि चौपाल विधानसभा क्षेत्र में आठ स्कूल ऐसे हैं जहां कोई भी शिक्षक नहीं है। हिमाचल में ऐसे 455 स्कूल हैं। भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल में 2020-21 में सिंगल टीचर स्कूल 1993 थे। वो संख्या 21 -22 में बढ़कर 2,922 हो गई है।  2022-23 में 3,148 हो गई है।
    JEE Main 2023: फर्जी सूचनाओं को लेकर NTA का अलर्ट-बहकावे में न आएं

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि खाली पदों को भरना सरकार की प्राथमिकता है। अभी को नियुक्तियां हो रहीं हैं, उन्हें बिना शिक्षक और सिंगल टीचर स्कूलों में तैनाती दी जाएगी। शिक्षा मंत्री ने विधायक को आश्वासन दिया कि चौपाल विधानसभा क्षेत्र में डेपुटेशन को भी रद्द किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि डेपुटेशन पिछली सरकार के समय के हैं। उनकी सरकार ने डेपुटेशन पर शिक्षक तैनात नहीं किए हैं।

    चौपाल के विधायक बलबीर सिंह वर्मा के सवाल के जवाब में बताया गया कि चौपाल विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में 28 प्राथमिक और माध्यमिक पाठशालाओं में एक भी स्थाई स्टाफ नहीं है। 10 शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर तैनाती प्रदान की है।
    चंडीगढ़ में पंजाब से सीएम मान से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू, शानन परियोजना पर चर्चा


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather