Breaking News

  • हमीरपुर : रेस्टोरेंट में मैनेजर, शैफ और रिसेप्शनिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, भोरंज में 9 सितंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित

हिमाचल : 14 दिन में बरसात का कहर, 43 की गई जान-करोड़ों रुपए का हुआ नुकसान

ewn24news choice of himachal 08 Jul,2023 2:04 am

    दो पक्के और 8 कच्चे घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त

     

    शिमला। हिमाचल में मानसून सीजन में 24 जून से 7 जुलाई तक 14 दिन में 43 लोगों की मौत हुई है। साथ ही 79 लोग घायल हुए हैं। दो पक्के और 8 कच्चे घर पूरी तरह और 10 पक्के और 41 कच्चे घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। साथ ही 7 दुकानों को नुकसान पहुंचा है। 33 गौशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। मानसून में 14 दिन में अब तक 35,205.83 लाख रुपए की चपत लगी है।

    किस विभाग को कितना नुकसान

    जल शक्ति विभाग को 127.20 करोड़, पीडब्ल्यूडी को 193.62 करोड़, बिजली बोर्ड को 0.92 करोड़, बागवानी विभाग को 26.22 करोड़ और शहरी विभाग 0.38 करोड़ रुपए की चपट लगी है।
    पालमपुर : बिना अनुमति के पोस्टर और होर्डिंग्स लगाने पर पुलिस में शिकायत

    किस जिला में कितने लोगों की गई जान

    शिमला जिला में 11, चंबा और कुल्लू में 7-7, हमीरपुर में पांच, सिरमौर और सोलन में तीन-तीन, ऊना और मंडी में 2-2, बिलासपुर, कांगड़ा, किन्नौर में एक-एक ने दम तोड़ा है। लैंडस्लाइड से एक, डूबने से 7, आग से एक, सांप के काटने से दो, करंट से चार, पहाड़ी आदि से गिरने पर 8 और अन्य कारण से 3 की जान गई है। सड़क हादसों में 17 लोगों ने दम तोड़ा है।  बिलासपुर में सांप के काटने से एक की जान गई है। चंबा में आग से एक, पहाड़ी आदि से गिरने से तीन, हादसों में दो और अन्य कारण से एक ने दम तोड़ा है।



    हमीरपुर में डूबने से दो, करंट और पहाड़ी आदि से गिरने और सड़क हादसे में एक-एक की मृत्यु हुई है। कांगड़ा और किन्नौर  में सड़क हादसे में एक-एक की जान गई है। कुल्लू में करंट से दो, पहाड़ी आदि से गिरने पर एक और अन्य कारण से दो की मृत्यु हुई है। सड़क हादसों में दो न जान गंवाई है। मंडी में लैंडस्लाइड, डूबने से एक-एक ने दम तोड़ा है। शिमला जिला में डूबने से तीन, पहाड़ी आदि से गिरने पर दो और सड़क हादसों में 6 ने दम तोड़ा है। सिरमौर में डूबने, करंट और पहाड़ी आदि से गिरने से एक-एक की जान गई है। सोलन में सड़क हादसे में तीन ने दम तोड़ा है। ऊना में सांप के काटने से एक और सड़क हादसे में एक की जान गई है।


    सिरमौर : गोवंश के बछड़े को काटने के मामले में एक गिरफ्तार, हिंदू संगठनों का हल्ला

     

    यहां बादल फटने, बाढ़ और लैंडस्लाइड के आए मामले

    हिमाचल में मानसून सीजन में 24 जून से अब तक लैंडस्लाइड की 12, बाढ़ आने की 11 और 1 बादल फटने की घटना हुई है।  हमीरपुर में 25 जून को बादल फटने की घटना हुई है। इसमें एक घर और पंचायत घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। मंडी में बागी खड्ड में 25 जून को बाढ़ आई है। इसमें एक व्यक्ति लापता हुआ है। एक घर, दो गौशालाएं व प्राइमरी स्कूल के भवन को नुकसान पहुंचा है। साथ ही तीन पशुओं की मृत्यु हुई है। कुल्लू और किन्नौर में 24 जून को बाढ़ आई है। कुल्लू की मोहल खड्ड में बाढ़ से 8 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।
    कालका-शिमला NH पर दत्यार में पहाड़ी से गिरे पत्थर, बाल-बाल बची कार

    लाहौल स्पीति में 27, 28, 30 जून, 1 जुलाई और 2 जुलाई को बाढ़ आई। ऊना जिला में हरोली क्षेत्र में 5 जुलाई को बाढ़ जैसे हालात पैदा हुए हैं। इसमें 10 घर प्रभावित हुए हैं। अस्पताल की चारदीवारी और एक वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके अलावा चंबा, कांगड़ा, लाहौल स्पीति, मंडी, शिमला, सोलन में लैंडस्लाइड के मामले सामने आए हैं। इसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। साथ ही एक घर क्षतिग्रस्त हुआ है।

    [embed]
    [/embed]

     




    [embed]
    [/embed]


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather