Breaking News

  • नूरपुर में विकास अब भी फाइलों में कैद : पार्क बदहाल, पार्किंग का हल नहीं, कूड़ा व्यवस्था फेल
  • HPRCA : अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन इस दिन
  • बिलासपुर : भडोली कलां पंचायत के निवासी करेंगे चुनावों का बहिष्कार, डीसी को सौंपा ज्ञापन
  • सिरमौर : राजगढ़ में धरोटी के पास पलटी पिकअप, दो लोगों को आई हल्की चोटें
  • स्वारघाट : भुवाही BPL क्रिकेट टूर्नामेंट में देहनी टीम रही विजेता, परमिंदर मैन ऑफ द सीरीज
  • काठमांडू में छाए सरकाघाट के ऋषभ, एशियन चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, हांगकांग को हराया
  • मंडी : तेज रफ्तार ने ले ली तीन युवकों की जान, दो एम्स में लड़ रहे जिंदगी की जंग
  • कुल्लू की सैंज घाटी में झांकियों ने मोहा मन, देखने को मिली लोक जीवन की अनूठी झलक
  • IPL 2026 : धर्मशाला में तैयारियां पूरी, 04 मॉक ड्रिल्स सफलतापूर्वक संपन्न
  • HPBOSE 12TH Result : मेरिट में छाए सरकारी स्कूल, साइंस में बुरी तरह पिछड़े

अटल टनल रोहतांग में बर्फबारी, सड़क पर फिसलन, वापस भेजे 1,265 वाहन

ewn24news choice of himachal 31 Mar,2023 11:52 pm

    पुलिस जवानों द्वारा समय रहते मनाली की ओर सुरक्षित भेजा गया

    केलांग। मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग में अटल टनल रोहतांग से सिस्सु की ओर 31 मार्च यानी आज करीब 1,265 वाहनों की आवाजाही हुई। अटल टनल रोहतांग के उत्तरी व दक्षिणी छोर में दोपहर 1 बजे हल्की बर्फबारी शुरू होने से सड़कों पर फिसलन बनी होने के कारण वाहनों को तुरंत वापस किया गया। इन वाहनों को जिला पुलिस लाहौल स्पीति और अटल टनल रोहतांग की सुरक्षा में कार्यरत पुलिस जवानों द्वारा समय रहते मनाली की ओर सुरक्षित भेजा गया। लाहौल स्पीति पुलिस ने जिला में आने वाले दिनों में मौसम खराब रहने के अनुमान की सूरत में मनाली केलांग मार्ग की अनावश्यक यात्राओं को स्थगित करने की सलाह दी है। किसी भी संबंधित जानकारी के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष नंबर 94594 61355 और जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष 89880 92298 पर संपर्क किया जा सकता है।

    हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार को झमाझम बारिश हो रही है। शिमला में सुबह से ही बादल बरस रहे हैं, जिससे मार्च के अंत में भी दिसंबर का एहसास हो रहा है। शिमला के कुफरी में हल्की बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने से पर्यटक खुशी से नाच उठे हैं। पर्यटकों ने बर्फ के बीच नाच और गाकर खुशी का इजहार किया। बता दें कि हिमाचल में आज के लिए भारी बारिश को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट के अनुसार शिमला, कांगड़ा सहित कई जगहों पर बारिश हुई है।

    मौसम विभाग ने पांच अप्रैल तक प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार आज और कल प्रदेश में बारिश का क्रम लगातार जारी रहेगा। इस दौरान शिमला लाहौल स्पीति कुल्लू के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल में पांच अप्रैल तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। एक अप्रैल को पूरे हिमाचल में मौसम खराब बना रहेगा। 2 अप्रैल को मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। तीन अप्रैल से फिर पूरे हिमाचल में मौसम बिगड़ने का अनुमान है। 3 और चार अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी है। एक दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather