Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल में बर्फबारी के 72 घंटे बाद भी 117 सड़कें नहीं हो सकीं बहाल

ewn24news choice of himachal 17 Jan,2023 9:31 pm

    लाहौल स्पीति में सबसे अधिक 84 सड़कें बंद

     

    शिमला। हिमाचल में 13 जनवरी को लोहड़ी वाले दिन बर्फबारी हुई है। उसके बाद से मौसम साफ हो गया है। फिर भी बर्फबारी होने के 72 घंटे बाद भी हिमाचल में अभी भी दो नेशनल हाईवे सहित 117 सड़कें बंद हैं।  लाहौल स्पीति में सबसे अधिक 84 सड़कें बंद हैं। लाहौल सब डिवीजन में 56, उदयपुर में 23 और स्पीति में पांच सड़कें बंद हैं। नेशनल हाईवे 505 ग्राफू से लोसर व नेशनल हाईवे 03 दारचा से सरचू को आधिकारिक रूप से समर 2023 तक बंद कर दिया गया है।
    हिमाचल में OPS आज से लागू, एरियर को 3 से 4 साल का मांगा वक्त

    कुल्लू जिला में 18 सड़कों पर पहिए थमे हैं। बंजार सब डिवीजन में 12 और कुल्लू डिवीजन में 6 रोड बंद हैं। कुल्लू में नेशनल हाईवे 03 और 305 रोहतांग पास में बंद हैं। मंडी जिला में 8 सड़कें बंद हैं। थुनाग सब डिवीजन में 5 और थलौट में 3 रोड क्लोज हैं। शिमला के चौपाल सब डिवीजन  दो और कांगड़ा के धर्मशाला व कांगड़ा में  एक-एक सड़क बंद है। चंबा के पांगी सब डिवीजन में एक मार्ग अवरूद्ध है।

    बर्फबारी के चलते प्रभावित सभी ट्रांसफार्मर को बहाल कर दिया गया है। वहीं चार पेयजल योजनाएं अभी बहाल होनी हैं। इसमें लाहौल सब डिवीजन, उदयपुर, चंबा के तीसा और भरमौर में एक-एक योजना शामिल है।
    हिमाचल में पुरानी पेंशन बहाल, कैबिनेट बैठक में लगी मुहर 

    मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-003) दारचा तक सभी प्रकार के स्थानीय वाहनों के लिए खुला है। पर्यटक दो पहिया वाहनों के अलावा सभी प्रकार के वाहन सुबह 10.00 से 3.00 बजे के बीच लाहौल में आने के अनुमति है। दारचा शिंकुला मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद है। पांगी किलाड़ राजमार्ग (SH-26) स्थानीय 4 वाई 4 वाहनों के लिए खुला है। काजा सड़क (NH-505) ग्राफू से काजा बंद है तथा सुमदो से लोसर सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है।

    हिमाचल में विभिन्न शहरों में न्यूनतम तापमान की बात करें तो शिमला का 0.6, सुंदरनगर का 0.1, भुंतर का 0.1, कल्पा का -4.6, धर्मशाला का 2.2, ऊना का 0.5, नाहन का 5.7, केलांग का -11.0, पालमपुर का 1.0, सोलन का 1.8, मनाली का -2.2, कांगड़ा का 3.0, मंडी का 3.2, बिलासपुर का 4.0, हमीरपुर का 0.8, चंबा का 2.3, डलहौजी का 1.2, जुब्बड़ हट्टी का 2.4, कुफरी का -0.3, कुकमसेरी का -7.2, नारकंडा का -1.1, कोटखाई का 3.6, रिकांगपिओ का -1.9, धौलाकुआं का 5.4, बरठी का 1.2, पांवटा साहिब का 7.0 रिकॉर्ड किया गया है।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather