Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

HRTC के बेड़े में शामिल हुई 11 वोल्वो बसें, डिप्टी सीएम ने दिखाई हरी झंडी

ewn24news choice of himachal 14 Apr,2023 7:20 pm

    एक बस की कीमत सवा करोड़ रुपए के लगभग

     

    शिमला। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) के बेड़े में 11 नई वोल्वो बसें शामिल हो गई हैं। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने आज कैथलीघाट से 11 नई वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एक बस की कीमत सवा करोड़ रुपए के लगभग की है। सरकार प्रदेश और प्रदेश के बाहर धार्मिक पर्यटन स्थलों के लिए लोगों को वोल्वो बस सेवा देने जा रही है। आज शिमला से मनाली के लिए दिन के समय वोल्वो बस सेवा शुरू की गई है।
    HRTC के बेड़े में शामिल हुई 11 वोल्वो बसें, डिप्टी सीएम ने दिखाई हरी झंडी

    डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी राजस्थान के जयपुर के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू करना चाहते हैं और सिक्योरिटी क्लीयरेंस के बाद श्रीनगर के लिए भी वोल्वो बस सेवा शुरू होगी। इसके अलावा टापरी से चंडीगढ़, चिंतपूर्णी से दिल्ली के लिए भी बस सेवा शुरू करने जा रहे हैं। वहीं डिप्टी सीएम ने कहा कि धर्मशाला में 15 इलेक्ट्रिक बसें पहुंच गई हैं और जल्द ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

    शिमला में 20 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। 75 सिटी इलेक्ट्रिक बसें खरीदने को भी मंजूरी मिल गई है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वोल्वो बस के बेड़े को एचआरटीसी बढ़ा रहा है और अवैध रूप से चल रही वोल्वो बसों पर नकेल कसने के लिए सरकार तमिलनाडु हाईकोर्ट के कानून को हिमाचल में लागू कर रही है और अवैध वोल्वो बस चलाने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा।
    हिमाचल : लैंडस्लाइड के चलते मलबे में दबने से दो की गई जान, एक चंबा निवासी

    वहीं, मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी कोविड काल में एचआरटीसी काफी घाटे में चल रहा था, लेकिन अब धीरे-धीरे निगम पटरी पर लौट रहा है। निगम की मासिक आय 65 करोड़ है, जबकि खर्चा 144 करोड़ के लगभग है। घाटे को पूरा करने के लिए सरकार से मदद मिल रही है। इस बार एचआरटीसी कर्मचारियों को तनख्वाह देने में भी काफी देरी हुई है, जबकि पेंशनरों का मसला भी लंबित है। भविष्य में इस तरह ना हो इसके लिए एचआरटीसी मेकैनिज्म तैयार कर रहा है।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather