Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल में बर्फबारी ने कर दिया कमाल, टूट सकता है यह रिकॉर्ड-पढ़ें खबर

ewn24 news choice of himachal 29 Dec,2024 11:17 pm


    नए साल के जश्न की तैयारियां शुरू


    शिमला। देर आए दुरुस्त आए। जी हां मौसम ने देरी से ही सही पर सही वक्त पर करवट बदली है। बर्फबारी होने के चलते हिमाचल में पर्यटकों की आमद के सारे रिकॉर्ड टूट सकते हैं। 
    बता दें कि हिमाचल प्रदेश में क्रिसमस की भीड़ जुटने के बाद नए साल के जश्न को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटक भारी संख्या में पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। आगामी 4 जनवरी तक होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग चल रही है। उम्मीद की जा रही है कि बर्फ की चाह में पर्यटकों की संख्या पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 


    शिमला, मनाली, धर्मशाला, खज्जियार, कसौली, चायल, कुफरी और नारकंडा सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। 
    शिमला, मनाली और धर्मशाला में 80 से 90 फीसदी तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है। मनाली और धर्मशाला में क्रिसमस पर 80 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रही।  

    हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के एमडी राजीव कुमार ने बताया कि बर्फ पड़ने की वजह से इस साल पिछले वर्ष के मुकाबले पर्यटकों का ज़्यादा रुझान देखने को मिल रहा है। मौसम ने साथ दिया और फिर बर्फ पड़ी तो इस बार पर्यटन सीजन पिछले रिकॉर्ड तोड़ सकता है। HPTDC की तरफ से पर्यटकों की मेहमाननबाजी के सारे इंतजाम किए हैं।


    क्रिसमस के दौरान तीन दिन के भीतर करीब 15 हजार पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे, जबकि लगभग 60 हजार पर्यटक वाहनों की आवाजाही शिमला शहर में हुई। शिमला जिला पुलिस की माने तो 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक शिमला में 60 हजार से ज्यादा वाहनों का आवागमन हुआ। वाहनों की ये संख्या नए साल पर ओर अधिक बढ़ सकती है, जिसके लिए शिमला पुलिस ने कमर कस ली है l

    हालांकि सात दिन के राष्ट्रीय शोक के चलते पर्यटकों को शिमला में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को नहीं मिलेंगे।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather