Breaking News

  • पुलिस कांस्टेबल भर्ती : धर्मशाला पुलिस मैदान में 1546 युवाओं ने बहाया पसीना, 224 पास
  • मसधाण स्कूल में सीनियर्स के लिए विदाई पार्टी, जमकर झूमे छात्र
  • नूरपुर : देश में यह चार ही जातियां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी माना
  • हिमाचल में बढ़ रहे नशे के मामले, सरकार समोसा कांड की जांच तक सीमित
  • कृष्णा फिजिकल फिटनेस अकादमी के युवाओं ने पुलिस भर्ती में मनवाया लोहा
  • हिमाचल मत्स्य विभाग SNA स्पर्श मोड्यूल के तहत भुगतान करने में नंबर वन
  • IT फैकल्टी और टैली फैकल्टी के पदों पर भर्ती, गोहर में 27 फरवरी को इंटरव्यू
  • Breaking : हिमाचल में तीन दिन भारी बारिश, बर्फबारी का अलर्ट- जानें अपडेट
  • नूरपुर से सुनील पिंटू व रेखा देवी को शादी की वर्षगांठ की शुभकामनाएं
  • HRTC चालक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, क्या बोले डिप्टी सीएम- जानें

शिमला : ठंड में जरूरतमंदों को बांटेगे वस्त्र, 4 दिसंबर से शुरू होगा कपड़ा बैंक

ewn24news choice of himachal 25 Nov,2022 4:27 pm

    सुनील उपाध्याय एजुकेशन ट्रस्ट कर रहा सराहनीय काम

    शिमला। सामाजिक क्षेत्र में जनता की भलाई के लिए काम कर रहे सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से एक बार फिर कपड़ा बैंक की शुरुआत की जा रही है। कपड़ा बैंक चार दिसंबर से शुरू किया जाएगा। सर्दियों के मौसम में हिमाचल प्रदेश में ठंड की वजह से खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।



    यह परेशानी गरीब तबके के लोगों के लिए और भी ज्यादा होती है क्योंकि उनके पास पहनने के लिए कपड़े नहीं होते। ऐसे में सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से इन लोगों को कपड़े बांटे जाएंगे। ट्रस्ट इसके लिए यूनिवर्सिटी-कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के साथ प्रदेश भर के लोगों का सहयोग लेता है।

    सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव प्रो. सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट लंबे समय से गरीब तबके के लोगों के उत्थान के लिए काम कर रहा है। कपड़ा बैंक भी गरीब तबके के समाज के लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए एक बड़ी मुहिम है। उन्होंने कहा कि संपन्न समाज के लोग कपड़े दान कर बड़ा उपकार का काम कर सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में सुधार के लिए भी काम कर रहा है। गरीब तबके से जुड़े लोगों को पढ़ाई में भी समर्थन दिया जाता है, वहीं उन्होंने बताया कि 6 दिसम्बर को समरसता दिवस पर एक संगोष्टी का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्टार्टअप बनाकर लोगों को रोजगार देने वाले उत्कृष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
    हिमाचल : चंडीगढ़-मनाली एनएच पर पलटी पर्यटकों से भरी बस, 18 यात्री घायल


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather