Breaking News

  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
  • पझौता की बेटी पलक ने कबड्डी में चमकाया नाम, अंडर-14 नेशनल टूर्नामेंट में हुआ चयन
  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
  • ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना
  • लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू

शिमला : पांचवीं के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, दादा-दादी के पैरों तले खिसकी जमीन

ewn24 news choice of himachal 07 Nov,2025 2:46 pm


    शिमला। जिला शिमला के उपमंडल ठियोग की बलग पंचायत के एक गांव में पांचवीं कक्षा के छात्र ने खौफनाक कदम उठाया है। इस बच्चे ने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

    जानकारी के अनुसार, घटना के समय बच्चा घर पर अकेला था। बच्चे ने स्कूल से लौटने के बाद ये खौफनाक कदम उठाया। वह अपने दादा-दादी के साथ गांव में रहता था। गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे वह स्कूल से घर लौटा। उस समय उसके दादा और दादी पास लगते खेत में काम कर रहे थे।


    देहरा : सुनेहत से बस्सी रोड 8 दिसंबर तक यातायात के लिए रहेगा बंद



    शाम को अक्सर वह चाय लेकर खेत में जाता था, लेकिन गुरुवार को जब वह नहीं आया तो दादी करीब 5:30 बजे घर गई। घर में बच्चा कमरे की छत पर में लगी लकड़ी पर चुन्नी के फंदे पर झूल रहा था। ये देखकर उनके होश उड़ गए। दादा-दादी ने शोर मचाया तो आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत चुन्नी काटकर बच्चे को नीचे उतारा।

    ग्रामीणों ने छाती पर पंपिंग के साथ प्राथमिक उपचार की कोशिश की, लेकिन बच्चे की हालत में कोई सुधार नहीं आया। इसके बाद उसे तुरंत ठियोग सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।



    हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती, 10 नवंबर को इंटरव्यू





    यह नेपाली परिवार करीब 12 साल से स्थानीय निवासी बीरबल पांडे के पास खेतीबाड़ी का काम करता था। बीरबल ने बताया बच्चा पांचवीं कक्षा में पढ़ता था और अपने स्वभाव से शांत और अनुशासित था। उसके दादा-दादी उसे बहुत प्यार और लाड़ से रखते थे। उनके अनुसार बच्चा शाम को चार बजे स्कूल से आने के बाद घर पहुंचा था। उसने वर्दी तक नहीं बदली थी।

    स्कूल के ट्रैक सूट में ही फंदा लगा लिया। इस घटना से सभी लोग हैरान हैं। बच्चे का पिता मुंबई में काम करता है जबकि मां उसे तीन साल की उम्र में ही छोड़ कर चली गई थी। उधर, ठियोग थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम आईजीएमसी शिमला में करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather