कांगड़ा। भारी बारिश के चलते देर रात मटौर-शिमला एनएच पर पुराना कांगड़ा घाट के पास भारी लैंडस्लाइड हुआ जिस कारण रात से लेकर सुबह तक मार्ग पर भारी जाम रहा। कड़ी मशक्कत के बाद ये मार्ग अब आंशिक रूप से खोल दिया गया है।
हालांकि, क्षेत्र में अभी भी लगातार भूस्खलन हो रहा है इसलिए एहतियात के तौर पर सड़क को केवल एकतरफा यातायात के लिए खोला गया है।
वहीं, भूस्खलन के कारण 32 मील और भाली के बीच सड़क बंद है। प्रशासन मौके पर जुटा है और जेसीबी मार्ग को बहाल करने के काम में जुटी हुई है।