Breaking News

  • नूरपुर : बिजली का काम करते समय लगा झटका, पोल से गिरा युवक-गंभीर
  • डॉ सुनील चौहान बोले-जायका कृषि परियोजना में बजट आश्वासनों का सख्ती से होगा क्रियान्वयन
  • हिमाचल : मंगलवार सुबह 9 बजे तक के मौसम के हाल जानें- कहां बारिश व तेज हवाएं
  • हिमाचल में टी-मेट्स और लाइनमैन के भरे जाएंगे दो हजार पद-सीएम सुक्खू का ऐलान
  • हिमाचल में कांग्रेस पार्टी की बैठक कल, नेशनल हेराल्ड मामले पर जवाब देने की तैयारी
  • हिमाचल : 3 बजे का मौसम पूर्वानुमान, जारी रहेगा तेज हवाओं का दौर
  • चूड़धार यात्रा पर जाने के लिए अब देना होगा शुल्क, जानें क्या दरें हुई निर्धारित
  • चंबा-तीसा मार्ग पर हादसा : खाई में गिरी कार, एक की गई जान-सात घायल
  • नेहरू युवक मंडल जब्बलू की बड़ी उपलब्धि, एम्स में लगाया लगातार 19 वां लंगर
  • नूरपुर : चिट्टे के साथ धरे दो युवक, कांगड़ा की जवाली तहसील के निवासी

शिमला रिज पर पर्यटकों ने खूब खेली होली, ओक ओवर में भी जमा रंग

ewn24news choice of himachal 25 Mar,2024 6:54 pm

    रिज पर डीजे की धुनों पर थिरके लोग

    शिमला। देशभर में आज होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रदेश की राजधानी शिमला में भी होली के मौके पर लोगों में जश्न का माहौल है। शिमला के रिज पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने खूब मस्ती की। शिमला आए पर्यटक होली के रंगों में डूबे नजर आए। शिमला के ऐतिहासिक रिज पर पर्यटक और स्थानीय लोग एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं, डीजे की धुन पर थिरकते भी नजर आए।

    शिमला में विदेशी पर्यटक भी होली के रंग में रंगे नजर आए। शिमला होली मनाने पहुंचे पर्यटकों ने बताया कि वह शिमला में खासतौर पर होली मनाने के लिए आए हैं। यहां का वातावरण मौसम और सुंदरता और होली उनके लिए काफी खास है।

     

    भाजपा में शामिल होने के बाद शिमला पहुंचे 6 बागी और 3 निर्दलीय, हुआ स्वागत

     

    वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ओक ओवर में होली खेली और नाटी डाली। सीएम ने प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनाएं दीं।

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी ओक ओवर पहुंचे और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व अन्य के साथ होली खेली।

    विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया पर भी होली का रंग चढ़ा। वह भी ओकओवर पहुंचे और होली का लुत्फ उठाया‌।

     



     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather