Breaking News

  • हिमाचल : कितने पदों पर होगी भर्ती, और क्या कुछ-एक क्लिक में जानें कैबिनेट के फैसले
  • कांगड़ा : 200 पदों पर होने जा रही भर्ती, 18000 रुपए तक मिलेगी सैलरी-जानें डिटेल
  • बड़ोह ट्रक हादसा : जागरण के चलते बची मुख्य चालक की जान, पहले ही गया था उतर
  • हिमाचल कैबिनेट : गौ सदनों का प्रति पशु अनुदान 700 रुपए से बढ़ाया-अब मिलेगा इतना
  • हिमाचल कैबिनेट : पशु मित्र के भरे जाएंगे 1000 पद, ऐसी डिस्पेंसरी में भरने की योजना
  • हिमाचल कैबिनेट : लाइब्रेरियन के 100 पद होंगे सृजित, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट लाइब्रेरी होगा पदनाम
  • चंबा जिला में हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके
  • पालमपुर न्यूगल नदी प्रदूषण मामला, हाईकोर्ट ने बंद की जनहित याचिका
  • 12Th Result : हरिपुर रोजमेरी स्कूल की कनिका चौधरी का प्रदर्शन भी सराहनीय
  • बड़ोह हादसा : ट्रक से दो लोगों की देह बरामद, रिहड़ी और देहरा निवासी

जम्मू-कश्मीर में वरदान साबित हुई लैवेंडर की खेती, अब हिमाचल की बारी

ewn24news choice of himachal 02 Apr,2023 10:06 pm

    खेती को प्रोत्साहित करने की योजना तैयार कर रही सरकार

    शिमला। प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में अरोमा मिशन पर कार्य करेगी। अरोमा मिशन लैवेंडर की खेती की एक पहल है और यह जम्मू-कश्मीर में किसानों के लिए वरदान साबित हुई है। हिमाचल प्रदेश में जिला चंबा सहित कई क्षेत्रों की जलवायु परिस्थितियां जम्मू-कश्मीर के समान होने के कारण प्रदेश सरकार राज्य के कई क्षेत्रों में लैवेंडर की खेती को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित करने की योजना तैयार कर रही है। सरकार की इस पहल से राज्य के किसानों को आय का एक नया लाभदायक स्रोत प्राप्त होगा।
    हिमाचल की बेटी अंजलि ने फतह की किलिमंजारो चोटी, सीएम सुक्खू ने दी बधाई

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ अरोमा मिशन के बारे में दूरभाष पर विस्तार से बातचीत की। जनवरी माह में नई दिल्ली में भी मुख्यमंत्री ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ इस विषय पर चर्चा की थी। केंद्रीय मंत्री ने इस परियोजना के लिए प्रदेश के किसानों को तकनीकी सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार के सहयोग से लैवेंडर की खेती से किसानों के जीवन में सार्थक बदलाव आएगा। अरोमा मिशन कृषि क्षेत्र के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को इस मामले को संबंधित मंत्रालय के समक्ष उठाने और परियोजना को जमीनी स्तर पर लागू करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए हैं।
    हमीरपुर के डीसी होंगे हेमराज बैरवा, एसडीएम सलूणी स्वाति गुप्ता को सोलन भेजा

    प्रदेश सरकार खेती के लिए आधुनिक वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने की योजना भी बना रही है। इसे पूरा करने के लिए राज्य सरकार, केंद्र सरकार से तकनीकी मदद प्राप्त करने के लिए प्रयासरत है। केंद्र सरकार राज्य के किसानों और बागवानों के लिए प्रशिक्षण शिविर और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें तकनीकी सहायता भी प्रदान करेगी। इससे किसानों को कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकों की जानकारी उपलब्ध होगी तथा वह अपनी उपज की गुणवत्ता में सुधार लाकर अधिक आय अर्जित करने में सक्षम होंगे। लैवेंडर की खेती जिसे बैंगनी क्रांति (पर्पल रिवॉल्यूशन) के रूप में भी जाना जाता है, राज्य के किसानों के लिए एक आकर्षक विकल्प साबित हो सकती है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।
    शिमला नगर निगम चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर जारी, पढ़ें विस्तार से 


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather