हिमाचल भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू, जयराम ठाकुर दिल्ली रवाना
ewn24news choice of himachal 23 Mar,2024 12:53 am
विपिन परमार की अध्यक्षता में हो रही बैठक
शिमला। हिमाचल भाजपा विधायक दल की बैठक विधायक विपिन सिंह परमार की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक में सतपाल सत्ती, रणधीर शर्मा, हंस राज, प्रकाश राणा, पवन काजल, सुरेंद्र शौरी, दिलीप ठाकुर, दीपराज, रणवीर निक्का, विनोद कुमार, बलबीर वर्मा, इंदर सिंह गांधी, रीना कश्यप, ज्वार ठाकुर, जनक राज, लोकिंद्र कुमार और भाजपा महामंत्री बिहारी लाल शर्मा उपस्थित हैं। वहीं, नेता प्रति पक्ष जयराम ठाकुर दिल्ली रवाना हुए हैं।