Breaking News

  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी
  • कालाअंब की कंपनी में 50 हेल्पर पदों पर भर्ती का मौका : 25 नवंबर को नाहन में कैंपस इंटरव्यू
  • हिमाचल : घी और मक्खन के बाद अब दूध भी महंगा : मिल्कफेड ने चार रुपए बढ़ाए दाम, ये है नई कीमत

रिवालसर : आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पदों के लिए करें आवेदन

ewn24 news choice of himachal 23 Jun,2025 5:50 pm


    मंडी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित समेकित बाल विकास सेवायें योजना के अंतर्गत प्रदान की जा रही सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय रिवालसर में विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पद भरे जाने हैं।

    बाल विकास परियोजना अधिकारी रिवालसर ने आज यहां बताया कि रिक्त पदों को भरने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन अपेक्षित हैं। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र सैण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनबाड़ी केंद्र अलग, खलाणू, माहन, कोट-1 तथा बडगांव में आंगनबाड़ी सहायिका के पद भरे जाने हैं।

    उन्होंने बताया कि इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार सादे कागज पर आवेदन पत्र के साथ समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया-प्रतियों सहित 18 जुलाई तक बाल विकास परियोजना अधिकारी रिवालसर कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। इन पदों हेतु साक्षात्कार 23 जुलाई, 2025 को एसडीएम कोटली के कार्यालय में प्रातः 10 बजे होंगा।  

    बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि सभी इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि को कार्यालय में व्यक्तिगत रूप में सभी वांछित दस्तावेजों सहित उपस्थित होना होगा ।

    उन्होंने बताया कि जिस आंगनबाड़ी केंद्र हेतू आवेदन किया है, प्रार्थी का नाम उस आंगनबाड़ी केंद्र के परिवारों की सूची में शामिल होना आवश्यक है। साथ ही आवेदनकर्ता की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सहायिका के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास निर्धारित है। इसके साथ ही उम्मीदवार की पारिवारिक वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather